लाइव न्यूज़ :

#MeToo के तहत बढ़ते मामलों को लेकर DWC ने उठाया कदम, रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए जारी किया ईमेल आईडी

By भाषा | Updated: October 15, 2018 05:27 IST

दिल्ली महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि डीसीडब्ल्यू ने शिकायतों की रिपोर्ट के लिये एक अलग ईमेल आईडी metoodcw@gmail.com शुरू किया है।

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने ‘मी टू अभियान’ के तहत यौन उत्पीड़न मामलों की रिपोर्ट के लिये एक अलग ईमेल आईडी शुरू किया है।

दिल्ली महिला आयोग ने एक बयान में कहा कि डीसीडब्ल्यू ने शिकायतों की रिपोर्ट के लिये एक अलग ईमेल आईडी metoodcw@gmail.com शुरू किया है। इस संदर्भ में किसी भी तरह की सहायता के लिये कोई भी 181 नंबर पर फोन कर सकता है।

इसके अनुसार आयोग ने ‘मी टू अभियान’ की महिलाओं से अपील की है कि वे पुलिस एवं महिला आयोगों में यौन अपराध की घटनाओं की रिपोर्ट करें।

इसके अनुसार, ‘‘इस रिपोर्टिंग से यौन उत्पीड़न के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का रास्ता तैयार होगा जिसे बहुत पहले कर लेना चाहिए था।’’ 

भारत में मी टू अभियान की शुरुआत अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के आरोपों से हुई। तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं।

केन्द्रीय मंत्री एम. जे. अकबर पर कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों का उदाहरण देते हुए डीसीडब्ल्यू ने दावा किया, ‘‘उन्हें उनकी करतूतों के लिये कुछ भुगतना नहीं पड़ा, जबकि जिन महिलाओं और लड़कियों को उन्होंने अपना शिकार बनाया वे अब भी न्याय का इंतजार कर रही हैं।’’  

टॅग्स :# मी टूस्वाति मालीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'कुर्सी के लिए कभी कभी दिल्ली का बेटा, कभी हरियाणा का लाल, अब पंजाब दा पुत्तर': स्वाति मालीवाल का केजरीवाल पर तंज

भारतदिल्ली से AAP को उखाड़ फेंकने में गेम चेंजर साबित हुईं स्वाति मालीवाल! देखें ऑनलाइन रिएक्शन

भारतDelhi Election Results 2025: रूझानों के बाद स्वाति मालीवाल का ट्वीट वायरल, द्रौपदी से की तुलना; जानें

भारतDelhi Elections 2025: स्वाति मालीवाल ने आतिशी पर चुनाव प्रचार के दौरान बेअदबी का आरोप लगाया, वीडियो पोस्ट कर बताया 'बेशर्मी वाला काम'

भारत'आतिशी के परिवार ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने की लड़ाई लड़ी', स्वाति मालीवाल ने कहा- 'भगवान दिल्ली की रक्षा करे!'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह