दिल्ली में फिर 'हीटवेव' की वापसी, लू का प्रकोप देखते हुए येलो अलर्ट जारी, जानें कब तक मिलेगी राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 5, 2022 12:48 PM2022-06-05T12:48:03+5:302022-06-05T13:18:09+5:30

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी में शनिवार को मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा। यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi weather Yellow Alert issued as Heatwave Returns and maximum temperature jumped to 47 1 degrees | दिल्ली में फिर 'हीटवेव' की वापसी, लू का प्रकोप देखते हुए येलो अलर्ट जारी, जानें कब तक मिलेगी राहत

दिल्ली में भीषण गर्मी (प्रतिकात्मक तस्वीर)

Highlightsदिल्ली में शनिवार को मंगेशपुर में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।रविवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 'लू' चलने की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। फिलहाल भीषण गर्मी से राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है, चार से पांच दिन बाद मौसम में सुधार की उम्मीद।

नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को 'लू' चलने के कारण गर्मी का प्रकोप और बढ़ गया और फिलहाल इससे राहत की कोई संभावना नहीं दिख रही है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को मंगेशपुर सबसे गर्म स्थान रहा और यहां अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली के आधार स्टेशन सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शुक्रवार को 42.2 डिग्री सेल्सियस जबकि गुरुवार को 42 डिग्री सेल्सियस रहा था। 

लू के प्रकोप के चलते येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पीतमपुरा, नजफगढ़, जाफरपुर और रिज में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.9 डिग्री सेल्सियस, 46.5 डिग्री सेल्सियस, 46.2 डिग्री सेल्सियस, 45.7 डिग्री सेल्सियस और 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने रविवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर 'लू' चलने की चेतावनी देते हुए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। 

मौसम संबंधी अलर्ट के लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चार रंग कोड का उपयोग करता है, जिसमें ग्रीन (कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), येलो (देखें और अपडेट रहें), ओरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई करें) शामिल हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले चार से पांच दिनों में मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है, लिहाजा तापमान में और वृद्धि हो सकती है।

उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत में तपा रही गर्मी 

दिल्ली के अलावा उत्तर भारत के कई और हिस्सों में भी गर्मी कहर बरपा रही है। इस बीच 7 जून से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधि में वृद्धि की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तीव्र वर्षा हो सकती है।

गौरतलब है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर 'हीटवेव' घोषित की जाती है। आईएमडी के अनुसार यदि सामान्य से तापमान 6.4 डिग्री से अधिक है तो उसे गंभीर हीटवेव माना जाता है। अगर अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाता है तो भी भीषण लू की घोषणा की जाती है।

(भाषा इनपुट)

Web Title: Delhi weather Yellow Alert issued as Heatwave Returns and maximum temperature jumped to 47 1 degrees

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे