Delhi Weather Update: दिल्ली के कुछ हिस्सों में आईएमडी ने दी आज भीषण लू और गर्मी की चेतावनी, रविवार के लिए जारी किया ‘‘यलो’’ अलर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 14, 2022 12:20 PM2022-05-14T12:20:59+5:302022-05-14T12:23:10+5:30

Delhi Weather Update: आईएमडी ने रविवार के लिए लोगों को कहा है कि वे भीषण गर्मी को लेकर सतर्क रहे। इसके लिए आईएमडी ने ‘‘यलो’’ अलर्ट भी जारी किया गया है।

Delhi Weather Update IMD warned severe heat wave heat some parts Delhi today issued yellow alert Sunday jafarpur nazafgarh safdarganj | Delhi Weather Update: दिल्ली के कुछ हिस्सों में आईएमडी ने दी आज भीषण लू और गर्मी की चेतावनी, रविवार के लिए जारी किया ‘‘यलो’’ अलर्ट

Delhi Weather Update: दिल्ली के कुछ हिस्सों में आईएमडी ने दी आज भीषण लू और गर्मी की चेतावनी, रविवार के लिए जारी किया ‘‘यलो’’ अलर्ट

Highlightsगर्मी को देखते हुए आईएमडी दिल्ली के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। रविवार को भीषण गर्मी के लिए आईएमडी ने ‘‘यलो’’ अलर्ट जारी किया है।आपको बता दें कि 1951 के बाद दूसरी बार अप्रैल सबसे गर्म महीना रहा है।

Delhi Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 'ऑरेंज' अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि शहर के कुछ हिस्सों में शनिवार को पारा 46 से 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इस कारण से अगले दो दिन राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने और भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। आपको बता दें कि सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान शुक्रवार को 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो आज 44 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस वेधशाला द्वारा दर्ज तापमान को दिल्ली का मानक तापमान माना जाता है। 

रविवार को भीषण गर्मी के लिए ‘‘यलो’’ अलर्ट जारी 

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को नजफगढ़ में तापमान बढ़कर 46.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जाफरपुर और मुंगेशपुर में मौसम केंद्रों ने अधिकतम तापमान क्रमश: 45.6 डिग्री सेल्सियस और 45.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो साल के इस मौसम के लिए सामान्य से छह डिग्री अधिक है। पीतमपुरा में भी लू की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को लोगों को भीषण गर्मी को लेकर सतर्क करने के लिए ‘‘यलो’’ अलर्ट जारी किया गया है। 

अगले हफ्ते मिल सकती है गर्मी से राहत

आईएमडी मौसम की चेतावनी के लिए चार कलर कोड का इस्तेमाल करता है। ये चार कलर कोड ग्रीन (कोई कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), येलो (नजर रखो और अद्यतन रहो), ऑरेंज (तैयार रहो) और रेड (कार्रवाई करो) अलर्ट हैं। अगले सप्ताह आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के साथ, भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 

1951 के बाद दूसरी बार अप्रैल रहा गर्म महीना

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश के साथ, दिल्ली में 1951 के बाद से इस साल दूसरी बार अप्रैल का महीना सबसे गर्म रहा है। इस दौरान मासिक औसत अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था। महीने के अंत में लू के कारण शहर के कई हिस्सों में पारा 46 और 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। 

मई में रह सकता है सामान्य तापमान अधिक

अप्रैल में राजधानी में मामूली 0.3 मिमी बारिश हुई, जबकि अप्रैल में बारिश का मासिक औसत 12.2 मिमी होता है। मार्च में सामान्यत: 15.9 मिमी वर्षा होती है लेकिन इस बार वर्षा ही नहीं हुई। आईएमडी ने मई में सामान्य तापमान अधिक रहने की अनुमान जताया था। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू की स्थिति घोषित की जाती है। आईएमडी के अनुसार, यदि पारा सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री से अधिक है, तो गंभीर लू की स्थिति घोषित की जाती है।
 

Web Title: Delhi Weather Update IMD warned severe heat wave heat some parts Delhi today issued yellow alert Sunday jafarpur nazafgarh safdarganj

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे