लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा: मनोज तिवारी का आरोप, AAP पार्षद ताहिर हुसैन ने दिल्ली के दंगों की पहले से ही की थी तैयारी

By भाषा | Updated: February 28, 2020 05:54 IST

Open in App

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के चांद बाग इलाके के दंगों में आप पार्षद ताहिर हुसैन के कथित भूमिका के आरोपों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी को दरकिनार करने की मांग की । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा चाहे वह किसी भी पार्टी का हो।

भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि हुसैन के घर से पेट्रोल बम, पत्थरों से भरे बोरे, तेजाब के पाउच और अन्य सामानों की बरामदगी से दंगों के पीछे की एक बड़ी साजिश उजागर हुई है।

उत्तर पूर्व दिल्ली में हुई हिंसा में अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 200 अन्य घायल हुये हैं । इसके अलावा बड़े पैमाने पर निजी संपत्ति का नुकसान हुआ है जिसमें वाहन, मकान और दुकान शामिल हैं । तिवारी ने आरोप लगाया, ‘‘आप पार्षद ने दिल्ली में अग्रिम तैयारी की थी लेकिन आप इसे ढकने का प्रयास कर रही है ।

आम आदमी पार्टी का दोहरा रवैया लोगों के समक्ष उजागर हो गया है।’’ हुसैन ने दंगों में अथवा गुप्तचर ब्यूरो के कर्मचारी की हत्या में शामिल होने से इनकार किया है। पूर्वी दिल्ली के सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी।

टॅग्स :दिल्ली हिंसामनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'धृतराष्ट्र' हैं लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की तुलना 'दुर्योधन' से?, मैथिली ठाकुर पर खेसारी लाल यादव बोले- ज्ञान अभी बहुत कम

बॉलीवुड चुस्कीबीजेपी सांसद और भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी के मुंबई वाले घर में चोरी, 5.40 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर

भारतये जीत है बिहारियों के अरदास की... बिहार के पांडव कमाल हैं, ये 5 दलों का गठबंधन अद्भुत

भारतDelhi New CM: आज दिल्ली को मिलेगा नया मुख्यमंत्री, रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू

भारतBurari Building Collapse: 'बुराड़ी हादसे की वजह बड़ी लापरवाही', बोले मनोज तिवारी- "दोषी को बख्शा नहीं जाएगा"

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?