लाइव न्यूज़ :

नए साल की पूर्व संध्या पर दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी किया परामर्श, हरियाणा में चौकसी बढ़ी

By भाषा | Updated: December 31, 2019 05:44 IST

हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने सोमवार को कहा कि 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरम्यानी रात को शॉपिंग मॉल, पब, होटल और सिनेमा हॉल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के कड़े बंदोबस्त किए हैं।इसके अनुसार पैदल चलने वालों की संख्या अधिक होने पर सी-हेक्सागन इंडिया गेट क्षेत्र से वाहनों के गुजरने पर रोक लगाई जा सकती है

दिल्ली यातायात पुलिस ने नववर्ष के जश्न के मद्देनजर इंडिया गेट और इसके आसपास यातायात व्यवस्था को लेकर सोमवार को परामर्श जारी किया। इसमें इंडिया गेट पर पार्किंग की भीषण समस्या को देखते हुए आगंतुकों को सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। वहीं, नव वर्ष के मद्देनजर हरियाणा पुलिस ने भी सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए हैं। दिल्ली यातायात पुलिस ने नववर्ष की पूर्व संध्या और नए साल के जश्न को देखते हुए परामर्श जारी किया है।

इसके अनुसार पैदल चलने वालों की संख्या अधिक होने पर सी-हेक्सागन इंडिया गेट क्षेत्र से वाहनों के गुजरने पर रोक लगाई जा सकती है और उन्हें एमएलएनपी गोलचक्कर, सुनहरी मस्जिद गोलचक्कर, जनपद गोलचक्कर, राजपथ रफी मार्ग, विंडसर प्लेस गोलचक्कर, राजेंद्र प्रसाद रोड गोलचक्कर, के जी मार्ग फिरोजशाह रोड, मंडी हाउस गोलचक्कर, मथुरा रोड-पुराना किला रोड, मथुरा रोड-शेरशाह रोड, जाकिर हुसैन मार्ग और पंडारा रोड की तरफ मोड़ दिया जाएगा।

इंडिया गेट पर पार्किंग की भीषण समस्या को देखते हुए आगंतुकों को सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने की सलाह दी गई है। दिल्ली के चिड़ियाघर में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मथुरा रोड पर जाम लगने की आशंका है। परामर्श में भैरों रोड, हजरत निजामुद्दीन और प्रगति मैदान के बीच मथुरा रोड से न जाने की सलाह दी गई है। वहीं, गुरुग्राम यातायात पुलिस ने भी नववर्ष की पूर्व संध्या के लिए सोमवार को परामर्श जारी किया है।

परामर्श में यातायात पुलिस ने मोटरसाइकिल चलाने वालों से अपने वाहन सड़क की बजाय निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करने का आग्रह किया है। पुलिस उपायुक्त (यातायात) हिमांशु गर्ग ने कहा, “हमने नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को विभिन्न बाजार और मॉल में जाने वाले को सलाह दी है। आने जाने वालों को सलाह दी गई है कि कि वे अपने वाहन पार्किंग के लिए निर्धारित स्थान पर ही खड़ा करें। सड़कों पर पार्किंग की मनाही है और सड़क पर पार्क किए गए वाहन यातायात पुलिस द्वारा उठवा लिए जाएंगे।”

गुरुग्राम के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा और यातायात के कड़े बंदोबस्त किए हैं। हरियाणा पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने सोमवार को कहा कि 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरम्यानी रात को शॉपिंग मॉल, पब, होटल और सिनेमा हॉल जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों को पहले ही भीड़ और यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

टॅग्स :न्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठMakar Sankranti 2026: सनातन परंपरा का उत्सव मकर संक्रांति

भारतनारी तू कमजोर नहीं, क्यों पुरुषों जैसा बनती है?

विश्वFBI Disrupted Attack: नए साल पर अमेरिका में होने वाला था आतंकी हमला, FBI ने साजिश को किया नाकाम, जानें कैसे?

क्राइम अलर्टनववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने के कारण 868 चालान काटे, 2025 से 56 फीसदी अधिक

भारतDelhi: न्यू ईयर पर ट्रैफिक रूल ब्रेक करना पड़ा भारी, काटे गए 868 चालान

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो