दिल्ली लाल किला कार विस्फोटः जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA छापेमारी, ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल पर नजर, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में एक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2025 10:16 IST2025-12-01T10:15:30+5:302025-12-01T10:16:39+5:30

Delhi Red Fort car blast: अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के दलों ने शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वागे के आवास पर छापा मारा।

Delhi Red Fort car blast NIA raids 8 locations in Jammu and Kashmir and Lucknow tracking 'white-collar' terror modules action Pulwama, Shopian and Kulgam | दिल्ली लाल किला कार विस्फोटः जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 जगहों पर NIA छापेमारी, ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल पर नजर, पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में एक्शन

file photo

HighlightsDelhi Red Fort car blast: कुल 8 जगह पर छापेमारी की गई।Delhi Red Fort car blast:  अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।Delhi Red Fort car blast: मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा है।

Delhi: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार विस्फोट में शामिल ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल के सिलसिले में सोमवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ और कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की। कुल 8 जगह पर छापेमारी की गई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के दलों ने शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वागे के आवास पर छापा मारा। वागे का नाम कट्टरपंथ को बढ़ावा देने और हाल ही में सामने आए ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल में लोगों की शामिल करने के मुख्य साजिशकर्ता के रूप में उभरा है। उसे अक्टूबर में पुलिस ने गिरफ्तार किया था और एनआईए ने पिछले महीने कार विस्फोट मामले की जांच अपने हाथ में लेने के बाद उसे हिरासत में ले लिया था। इस विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए थे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलवामा जिले के कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और सम्बूरा इलाकों में भी छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि ये स्थान दिल्ली कार विस्फोट मामले से जुड़े लोगों से संबंधित हैं। इसके अलावा जांच एजेंसी ने डॉ. अदील अहमद राठेर के आवास की तलाशी ली, जिन्हें नवंबर के पहले सप्ताह में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया था।

मणिपुर में तीन उग्रवादी और चार अन्य लोग गिरफ्तार

इंम्फाल में सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों समेत सात लोगों को जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कामजोंग जिले के फेकोह चौकी पर शुक्रवार को नियमित जांच के दौरान 57 लाख रुपये की बेहिसाबी नकदी बरामद किए जाने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के अज्ञात उग्रवादी समूहों से जुड़े होने का संदेह है। पुलिस के अनुसार, पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक कार्यकर्ता को इंफाल पश्चिम जिले के खगेमपल्ली स्थित उसके आवास से रविवार को गिरफ्तार किया गया और वह चिकित्सकों, अस्पतालों, स्कूल वैन संघों, स्कूल, बेकरी, जिम तथा आम नागरिकों से जबरन वसूली करने में शामिल था। प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो सक्रिय सदस्यों को इम्फाल पूर्वी जिले के कांगला सिपाई और थौबल जिले के इंगोरोक से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

Web Title: Delhi Red Fort car blast NIA raids 8 locations in Jammu and Kashmir and Lucknow tracking 'white-collar' terror modules action Pulwama, Shopian and Kulgam

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे