दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

By अंजली चौहान | Published: May 23, 2023 12:23 PM2023-05-23T12:23:10+5:302023-05-23T12:36:12+5:30

तिहाड़ जेल में एक कैदी ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Delhi Prisoner Javed hanged himself in Tihar Jail police engaged in investigation | दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

फाइल फोटो

Highlightsराष्ट्रीय राजधानी की तिहाड़ जेल में कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली हैमृतक कैदी की पहचान जावेद के रूप में हुई हैपुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में एक कैदी ने आत्महत्या कर ली है। जेल अधिकारियों के मुताबिक कैदी ने खुद को फांसी पर लटका कर अपनी जान दे दी है।

मृतक दोषी की पहचान जावेद के रूप में हुई है। जावेद साल 2016 में दिल्ली के मालवीय नगर में लूट के एक मामले में जेल में बंद था। इस मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उसे दोषी पाया था जिसके बाद उसे सजा हुआ थी। 

अधिकारियों के मुताबिक, 26 वर्षीय दोषी को जेल संख्या 8-9 में बंद किया गया था।  जावेद ने सोमवार को करीब पांच बजे के करीब कैदियों के बाड़े के आम शौचालय क्षेत्र में फांसी लगाकर कथित तौर पर अपनी जान दे दी।

उसके मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। कैदी की मौत की सूचना पुलिस ने उसके परिजनों को दे दी है। 

2 मई को तिहाड़ में हुई थी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

तिहाड़ जेल में ये आत्महत्या की घटना ऐसे वक्त में हुई है जब अभी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या मामले में जांच चल रही है।

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले के एक आरोपी गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को 2 मई को तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों द्वारा मार दिया गया था।

सीसीटीवी फुटेज में जेल में बंद कई कैदियों को वर्दीधारी कर्मियों के सामने गैंगस्टर पर कई चाकुओं से बेरहमी से हमला करते हुए देखा गया था जिन्होंने बीच-बचाव नहीं किया। हमले के बाद ताजपुरिया को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इसके बाद हत्या की जांच शुरू की गई और कई पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। कुख्यात टिल्लू गिरोह का मुखिया दिल्ली का रहने वाला ताजपुरिया 2016 में कई अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था और तब से जेल में था। 

Web Title: Delhi Prisoner Javed hanged himself in Tihar Jail police engaged in investigation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे