लाइव न्यूज़ :

दिल्ली चुनावः नोटों से भरी कार को पुलिस ने पकड़ा, ड्राइवर और कार मालिक से पूछताछ कर रहे हैं इनकम टैक्स के अधिकारी

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 23, 2020 13:02 IST

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020ः दिल्ली पुलिस ने अजमेरी गेट के पास एक कार से एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। इसके बाद जब्त नकदी के संबंध में आयकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने गुरुवार (23 जनवरी) को एक कार से एक करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है।मामले की जांच आयकर विभाग के अधिकारी कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में कोई धांधली न हो इसको लेकर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए हैं और वह सड़कों पर हर आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखे हुए है। इस सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने गुरुवार (23 जनवरी) को एक कार से एक करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है, जिसके बाद आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने अजमेरी गेट के पास एक कार से एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। इसके बाद जब्त नकदी के संबंध में आयकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। कार के ड्राइवर आजाद सिंह, उसके मालिक आदित्य अग्रवाल और एक अन्य तपन जैन से पूछताछ की जा रही है।  इससे पहले 13 जनवरी को निगरानी दल ने अर्जुन नगर में एक बड़ी नकदी जब्त की थी। निगरानी दल ने एक व्यापारी से 49 लाख रुपये से अधिक जब्त किथे। चुनाव निगरानी दल ने कृष्णा नगर निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्र में नियमित निरीक्षण के दौरान ये रुपये जब्त किए थे। व्यवसायी ने दावा किया था कि वह एक व्यावसायिक उद्देश्य के लिए 49.16 लाख रुपये ले जा रहा था। 

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए मतदान 8 फरवरी को और मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है, जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है। 

वहीं, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी थी, जबकि नामांकन पत्र की जांच 22 जनवरी थी और नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020आयकर विभागदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल