संगठित अपराध में शामिल होने के आरोप में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बर्खास्त

By भाषा | Published: August 19, 2021 05:41 PM2021-08-19T17:41:14+5:302021-08-19T17:41:14+5:30

Delhi Police constable sacked for involvement in organized crime | संगठित अपराध में शामिल होने के आरोप में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बर्खास्त

संगठित अपराध में शामिल होने के आरोप में दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बर्खास्त

दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल को कथित तौर पर संगठित अपराध में शामिल होने की वजह से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल पहाड़गंज पुलिस थाने में तैनात था और बुधवार को उसके खिलाफ यह कार्रवाई हुई। पुलिस उपायुक्त (मध्य) जसमीत सिंह ने कांस्टेबल अमित को संगठित अपराध में संलिप्त पाए जाने के बाद बर्खास्त कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमित के खिलाफ यह कदम विभागीय जांच के बाद उठाया गया। पहाड़गंज पुलिस थाने के थाना प्रभारी को भी जिला लाइन भेज दिया गया। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शनिवार को पहाड़गंज क्षेत्र में जुआ खेलने को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी की घटना हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi Police constable sacked for involvement in organized crime

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे