दिल्ली पुलिस ने वकीलों को निर्ममता से पीटा, गृह मंत्रालय न्यायिक जांच का आदेश दे: AAP

By भाषा | Published: November 4, 2019 05:34 AM2019-11-04T05:34:50+5:302019-11-04T05:34:50+5:30

Delhi Police brutally beat lawyers, Home Ministry orders judicial inquiry: AAP | दिल्ली पुलिस ने वकीलों को निर्ममता से पीटा, गृह मंत्रालय न्यायिक जांच का आदेश दे: AAP

दिल्ली पुलिस ने वकीलों को निर्ममता से पीटा, गृह मंत्रालय न्यायिक जांच का आदेश दे: AAP

आम आदमी पार्टी ने रविवार को दिल्ली पुलिस पर तीस हजारी अदालत में वकीलों की निर्ममता से पिटाई का आरोप लगाते हुए गृह मंत्री अमित शाह से मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। अधिकारियों और चश्मदीदों के अनुसार शनिवार दोपहर तीस हजारी अदालत परिसर में वकीलों और पुलिस के बीच झड़प में कम से कम 20 पुलिसकर्मी तथा कई वकील घायल हो गये जबकि कई वाहनों में तोड़फोड़ की गयी।

के प्रवक्ता राघव चड्ढा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली "शर्मनाक" कानून-व्यवस्था की गवाह बनी, जहां दिल्ली पुलिस के कुछ अधिकारियों ने तीस हजारी अदालत में वकीलों पर "क्रूरतापूर्वक हमला" किया। चड्ढा ने कहा, "यह और भी ज्यादा चौंकाने वाला है कि पुलिस ने निहत्थे वकीलों पर गोली चलाई।

दिल्ली पुलिस ने वकीलों पर गोलियां चलाकर अपनी क्रूरता और अत्याचार की झलक पेश की है। गोलीबारी...कुछ गंभीर सवाल उठाती है।" व

Web Title: Delhi Police brutally beat lawyers, Home Ministry orders judicial inquiry: AAP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे