लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के जवान ने निभाया इंसानियत का धर्म, लोगों के दाह संस्कार में कर रहे हैं मदद

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 18, 2021 15:02 IST

दिल्ली पुलिस के एएसआई ने राकेश कुमार ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए 13 अप्रैल से अभी तक 50 लोगों को मुखाग्नि दी है और 1100 लोगों का अंतिम संस्कार किया है । इसके लिए उन्होंने अपनी बेटी की शादी भी टाल दी है ।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली एएसआई राकेश कुमार13 अप्रैल से लोगों के अंतिम संस्कार में कर रहे हैं मदद13 अप्रैल से 50 शवों को दी आग और 1100 शवों को किया अंतिम संस्कारलोगों की मदद करने के लिए राकेश ने अपनी बेटी की शादी भी टाल दी

दिल्ली :  देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से प्रतिदिन हजारों लोगों की जान जा रही है । वहीं दूसरी तरफ प्रतिदिन लाखों लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं । ऐसे में जब पूरा देश मुश्किल में है औऱ लोग अपने घरों से बाहर निकलने से भी बच रहे हैं । कुछ लोग ऐसे भी हैं. जो अपने काम से लोगों के लिए इस दौर में भी इंसानियत की मिसाल पेश कर रहे हैं । अपने काम के साथ-साथ निस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा भी कर रहे हैं। ऐसी है दिल्ली पुलिस के एक एएसआई राकेश कुमार है, जो इन दिनों अपने काम की वजह से काफी चर्चा में है। 

 दिल्ली के एएसआई राकेश कुमार का एक वीडियो दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है । ऐसे समय में जब देश में मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है और श्मशान घाट की भी कमी हो रही है । तब राकेश लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं । देश में कई लोग ऐसे हैं जो इस मुश्किल घड़ी में एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।

लोधी रोड शमशान में तैनात दिल्ली पुलिस में एसआई राकेश कुमार कोरोना वायरस की वजह से मरने वाले लोगों के दाह संस्कार में मदद करते हैं 13 अप्रैल से राकेश ने 50 अधिक शवों का चिता को आग दी और श्मशान में कम से कम 1100 शवों का अंतिम संस्कार में सहायता की थी । हजरत निजामुद्दीन पुलिस स्टेशन में तैनात कुमार ने इसके लिए अपनी बेटी की शादी में स्थगित कर दी थी, जो 7 मई को होने वाली थी ।    

 इस काम के लिए लोग सोशल मीडिया पर राकेश की खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं । एक यूजर ने लिखा जितना भी नमन करूं उतना कम है । आपको बता दें 57 वर्षीय एएसआई राकेश कुमार ने अपनी वैक्सीन के दोनों बहुत ले ली है और शवों का दाह संस्कार करते हुए कोरोना नियमों का पूरी तरह पालन करते हैं ।  

टॅग्स :दिल्ली पुलिसकोरोना वायरसदिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे