दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022ः 16000 से अधिक सफाई कर्मचारियों की नौकरी जल्द नियमित, निकायों में सत्तारूढ़ भाजपा ने की घोषणा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 21, 2022 08:12 PM2022-02-21T20:12:58+5:302022-02-21T20:14:16+5:30

Delhi Municipal Corporation Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के महापौरों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Delhi Municipal Corporation Election 2022 Jobs 16000 Safai Karamcharis will be regularized soon BJP announced | दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022ः 16000 से अधिक सफाई कर्मचारियों की नौकरी जल्द नियमित, निकायों में सत्तारूढ़ भाजपा ने की घोषणा

भाजपा के शासन वाले इन तीनों नगर निगमों के सफाईकर्मी लंबे समय से अपनी नौकरियों को नियमित करने की मांग करते रहे हैं।

Highlightsउत्तरी दिल्ली नगर निगम में 975 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है।पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 5,136 कर्मचारियों को नियमित किया गया है।दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 400 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है।

Delhi Municipal Corporation Election 2022: दिल्ली नगर निगम के अप्रैल में होने वाले चुनाव से पहले यहां के नगर निकायों में सत्तारूढ़ भाजपा ने सोमवार को 16,000 से अधिक सफाईकर्मियों की नियुक्तियों को नियमित करने की घोषणा की।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उत्तरी, दक्षिणी और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों के महापौरों के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब तक उत्तरी दिल्ली नगर निगम में 975 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है तथा अन्य 6,646 को अभी नियमित किया जाना है।

गुप्ता ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने 400 सफाई कर्मचारियों को नियमित किया गया है और 1,489 अन्य को नियमित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम में 5,136 कर्मचारियों को नियमित किया गया है और अन्य 1,700 को जल्द नियमित किया जाएगा। भाजपा के शासन वाले इन तीनों नगर निगमों के सफाईकर्मी लंबे समय से अपनी नौकरियों को नियमित करने की मांग करते रहे हैं। गुप्ता ने कहा, "नगर निगम जल्द ही सफाईकर्मियों को एक बड़ा तोहफा देने जा रहे हैं।

तीनों निगमों ने 16,346 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने का फैसला किया है और आने वाले दिनों में इन लोगों को एक समारोह में नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।" उन्होंने कहा कि दिल्ली को साफ-सुथरा रखने में सफाईकर्मी सबसे अहम भूमिका निभाते हैं और भाजपा को उनके हित एवं कल्याण की परवाह है।

Web Title: Delhi Municipal Corporation Election 2022 Jobs 16000 Safai Karamcharis will be regularized soon BJP announced

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे