दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना, 26 महिलाओं समेत 53 उम्मीदवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 12, 2025 21:31 IST2025-11-12T21:30:20+5:302025-11-12T21:31:17+5:30

Delhi Municipal Corporation by-election 2025: भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह और चुनाव संयोजक पंकज जैन चांदनी चौक वार्ड 74 से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में शामिल हुए।

Delhi Municipal Corporation by-election 2025 live 12 seats voting November 30 counting December 3, 53 candidates 26 women AAP-BJP-Congress contention | दिल्ली नगर निगम उपचुनाव 2025ः 12 सीट, 30 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना, 26 महिलाओं समेत 53 उम्मीदवार

file photo

Highlightsनारायणा वार्ड से सबसे अधिक 08 उम्मीदवार मैदान में हैं।शालीमार बाग-बी वार्ड से 05 महिलाएं मैदान में हैं।विधानसभा चुनावों में मौजूदा पार्षदों के विधायक चुने जाने के कारण खाली हो गए।

Delhi: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को 26 महिलाओं समेत कुल 53 उम्मीदवार मैदान में बच गए हैं। निगम के 12 वार्ड के लिए 30 नवंबर को उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव के लिए कुल 133 नामांकन दाखिल किए गए थे। नारायणा वार्ड से सबसे अधिक आठ उम्मीदवार मैदान में हैं।

इनमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के उम्मीदवार शामिल हैं जबकि अन्य उम्मीदवार निर्दलीय हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने विनोद नगर से अपना एकमात्र उम्मीदवार उतारा है, जबकि इनके अलावा पांच उम्मीदवार अन्य दलों के हैं। शालीमार बाग-बी वार्ड से पांच महिलाएं मैदान में हैं।

ये वार्ड पहले रेखा गुप्ता के पास था और उनके विधायक चुने जाने तथा बाद में मुख्यमंत्री बनने के बाद यह रिक्त हो गया था। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है और मतदान 30 नवंबर को होगा जबकि मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी। इन 12 में से नौ वार्ड पहले भाजपा के पास थे जो फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में मौजूदा पार्षदों के विधायक चुने जाने के कारण खाली हो गए।

शेष तीन वार्ड पर आप का कब्जा था। भाजपा ने एक बयान में कहा कि उसने संगठनात्मक बैठकों के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, मंत्री रविंद्र इंद्राज सिंह और चुनाव संयोजक पंकज जैन चांदनी चौक वार्ड 74 से चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में शामिल हुए। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने द्वारका-बी वार्ड से कांग्रेस उम्मीदवार सुमिता मलिक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।

Web Title: Delhi Municipal Corporation by-election 2025 live 12 seats voting November 30 counting December 3, 53 candidates 26 women AAP-BJP-Congress contention

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे