MCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2025 10:43 IST2025-12-03T10:42:57+5:302025-12-03T10:43:07+5:30
MCD by-elections Result: मुंडका (सामान्य), शालीमार बाग-बी (महिला), अशोक विहार (महिला), चांदनी चौक (सामान्य), चांदनी महल (सामान्य), द्वारका-बी (महिला), दिचाओं कलां (महिला), नारायणा (सामान्य), संगम विहार-ए (सामान्य), दक्षिण पुरी (अनुसूचित जाति) ग्रेटर कैलाश (महिला), और विनोद नगर (सामान्य) सहित 12 वार्डों में मतदान हुआ।

MCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड
MCD by-elections Result: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक वार्ड, अनीता जैन ने शालीमार बाग बी वार्ड और कांग्रेस उम्मीदवार ने संगम विहार ए वार्ड से जीत हासिल की। एमसीडी के 12 वार्ड में हुए उपचुनाव के लिए सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 10 मतगणना केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हुई। गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हर्ष शर्मा को 1,182 मतों के अंतर से हराया।
संगम विहार वार्ड से MCD उप चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक विजय की सभी समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को हृदयतल से बधाई!
— Devender Yadav (@devendrayadvinc) December 3, 2025
विजयी प्रत्याशी सुरेश चौधरी जी को शुभकामनाएं और संगम विहार की देवतुल्य जनता-जनार्दन का हार्दिक अभिनंदन!#MCDElectionResultspic.twitter.com/euPcD2XkUO
जैन ने शालीमार बाग बी वार्ड से जीत हासिल की, जहां से पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता निगम पार्षद थीं। शुरुआती रुझानों में भाजपा दिचाओं कलां और ग्रेटर कैलाश वार्ड में आगे है जबकि ‘आप’ नारायणा वार्ड में बढ़त बनाए हुए है।
उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को जिन 12 वार्ड में मतदान हुआ था, उनमें से नौ पर पहले भाजपा और बाकी पर आप के निगम पार्षद थे। दिल्ली राज्य निर्वाचन आयोग ने मतगणना के लिए सभी व्यवस्थाएं की हैं। मतगणना के लिए कंझावला, पीतमपुरा, भरत नगर, सिविल लाइंस, राउज एवेन्यू, द्वारका, नजफगढ़, गोल मार्केट, पुष्प विहार और मंडावली में 10 केंद्र बनाए गए हैं।
BJP candidate Suman Kumar Gupta wins the MCD by-elections for the Chandni Chowk seat, AAP's Ramswaroop Kanojia wins the Dakshinpuri seat, and BJP's Anita Jain wins Shalimar Bagh.
— ANI (@ANI) December 3, 2025
Source: State Election Commission pic.twitter.com/S9xfVqr0ka
दिल्ली पुलिस के करीब 1,800 कर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है। लगभग 700 कर्मियों को मतगणना के लिए तैनात किया गया है और उम्मीदवारों व उनके अधिकृत मतगणना एजेंट के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उपचुनावों में मतदान 38.51 प्रतिशत रहा था, जबकि 2022 में एमसीडी के 250 वार्ड पर हुए चुनाव में मतदान प्रतिशत 50.47 था।