Delhi Exit Poll 2019: बीजेपी को पांच सीटों का अनुमान, कांग्रेस-AAP का खुल सकता है खाता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 19, 2019 06:48 PM2019-05-19T18:48:12+5:302019-05-19T20:11:33+5:30

लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार नई दिल्ली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कारण सुर्खियों में रहा। आम आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन बात नहीं बन पाई।

Delhi Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates: Poll Prediction of BJP, Congress, AAP in Delhi for General Elections 2019 | Delhi Exit Poll 2019: बीजेपी को पांच सीटों का अनुमान, कांग्रेस-AAP का खुल सकता है खाता

लोकसभा चुनाव 2019 दिल्ली एग्जिट पोल्स

Highlightsलोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी ने सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी।इस चुनाव में कांग्रेस का खाता खुल सकता है।

लोकसभा चुनाव 2019 में रविवार (19 मई) को सभी राज्यों में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली के एग्जिट पोल्स आ चुके हैं।  न्यूज 24 और चाणक्य के सर्वे के अनुसार अनुसार बीजेपी को कम से कम 5 , कांग्रेस  और आप का खाता खुल सकता है।

नई दिल्ली में लोकसभा की कुल 07 सीटें है। लोकसभा चुनाव 2014 में मोदी लहर में बीजेपी ने सभी सातों पर जीत हासिल की थी। पहला लोकसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल पाया था।

लोकसभा चुनाव 2019 में इस बार नई दिल्ली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कारण सुर्खियों में रहा। आम आदमी पार्टी कांग्रेस से गठबंधन करके चुनाव लड़ना चाहती थी लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद दोनों पार्टियों ने अलग अलग चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने जहां दक्षिणी दिल्ली से बॉक्सर विजेंदर सिंह को उतारा तो वहीं पूर्वी दिल्ली से बीजेपी ने क्रिकेटर गौतम गंभीर को मैदान में उतारा।

पार्टीएबीपी न्यूज-नील्सनइंडिया टुडे-ऐक्सिसटाइम्स नाउ-वीएमआर

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य

रिपब्लिक टीवी-सी वोटर एग्जिट पोल

बीजेपी056-70605 
कांग्रेस010-10101 
आप01000001 
अन्य00000000 

चुनाव प्रचार के दौरान फिल्मी सितारों ने जमीन पर उतरकर कांग्रेस, भाजपा और ‘आप’ के लिए वोट मांगे। हेमा मालिनी और सन्नी देओल ने जहां भाजपा के लिए प्रचार किया तो राज बब्बर तथा नगमा ने कांग्रेस के लिए वोट मांगे। प्रकाश राज, स्वारा भास्कार तथा गुल पनाग ने ‘आप’ के लिए प्रचार किया। प्रचार के दौरान, मुख्यमंत्री अरविंद केरजीवाल को मोती नगर में एक शख्स ने थप्पड़ जड़ा तो ‘आप’ की पूर्वी दिल्ली की उम्मीदवार आतिशी ‘अपमानजनक पर्चे’ को लेकर संवाददाता सम्मेलन में रो पड़ी।

वहीं टिकट नहीं मिलने से भाजपा के उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद रहे उदित राज ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर 164 प्रत्याशी अपनी किस्मत अज़मा रहे हैं, जिनमें 18 महिलाएं हैं। 

English summary :
Delhi Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates: Get Latest Updates, News on Poll Prediction of BJP, Congress, AAP in Delhi for General Elections 2019 by Chanakya, NDTV, India Today, Times Now and ABP.


Web Title: Delhi Lok Sabha Elections Exit Poll Results 2019 Live Updates: Poll Prediction of BJP, Congress, AAP in Delhi for General Elections 2019



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Delhi Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/delhi.