लोजपा सांसद राम चंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: July 12, 2019 01:51 PM2019-07-12T13:51:22+5:302019-07-12T15:30:25+5:30

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) सांसद राम चंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ने की खबर है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पासवान को दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया (आरएमएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Delhi LJP MP Ram Chandra Paswan suffers major heart attack, admitted at RML hospital | लोजपा सांसद राम चंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरा, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

लोक जनशक्ति पार्टी सांसद राम चंद्र पासवान। (फाइल फोटो)

Highlightsएलजेपी सांसद राम चंद्र पासवान को पड़ा दिल का दौरादिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पासवान भर्ती

लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) सांसद राम चंद्र पासवान को दिल का दौरा पड़ने की खबर है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पासवान को दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया (आरएमएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पासवान को गुरुवार (11 जुलाई) को बड़ा दिल का दौरा पड़ा। 

बता दें कि राम चंद्र पासवान बिहार के समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं। वह तीसरी दफा सांसद चुने गए। 

वह एलजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के भाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम चंद्र पासवान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूत्रों से पता चल रहा है कि एंजियोप्लास्टी उपचार के दौरान पासवान की हालत बिगड़ गई, जिसकी वजह से उन्हें डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम विलास पासवान के अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी अस्पताल जाकर एलजेपी सांसद का हाल जाना।


सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार की रात राम चंद्र पासवान ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। धीरे-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती गई और देर रात उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। 

बता दें कि एलजेपी सांसद राम चंद्र पासवान ने गुरुवार को लोकसभा में पीएम मोदी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में रेल परियोजनाओं को लेकर बात की थी। 

English summary :
Lok Janshakti Party (LJP) MP Ram Chandra Paswan is reported to have suffered a heart attack. Their condition is being delicate. Paswan has been admitted to Ram Manohar Lohia Hospital (RMM) in Delhi.


Web Title: Delhi LJP MP Ram Chandra Paswan suffers major heart attack, admitted at RML hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे