लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः शराब के लिए बनी ई-टोकन वेबसाइट क्रैश, दुकानों पर लंबी कतारों का सिलसिला जारी

By गुणातीत ओझा | Updated: May 9, 2020 10:00 IST

दिल्ली में शराब बिक्री को लेकर काफी माथापच्ची चल रही है। शराब की दुकानों पर भीड़भाड़ से बचने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के क्रम में दिल्ली सरकार ने ई-टोकन की व्यवस्था शुरू की है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में शराब बिक्री को लेकर काफी माथापच्ची चल रही है। शराब की दुकानों पर भीड़भाड़ से बचने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के क्रम में दिल्ली सरकार ने ई-टोकन की व्यवस्था शुरू की है। ई टोकन के लिए www.qtoken.in वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। शराब के शौकीनों को तब गहरा धक्का लगा जब गुरुवार शाम ई-टोकन वेबसाइट लांच होते ही क्रैश हो गई।

नई दिल्ली। दिल्ली में शराब बिक्री को लेकर काफी माथापच्ची चल रही है। शराब की दुकानों पर भीड़भाड़ से बचने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के क्रम में दिल्ली सरकार ने ई-टोकन की व्यवस्था शुरू की है। ई टोकन के लिए www.qtoken.in वेबसाइट भी लॉन्च की गई है। शराब के शौकीनों को तब गहरा धक्का लगा जब गुरुवार शाम ई-टोकन वेबसाइट लांच होते ही क्रैश हो गई। वेबसाइट खोलने पर सर्वर एरर (500) दिखने लगा था। ऐसी स्थिति में शराब खरीदने के लिए लोगों को रास्ता नहीं सूझ रहा था।

बता दें कि दिल्ली में शराब की बिक्री शुरू होने के साथ दुकानों पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। कई जगहों पर हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठी भी भाजनी पड़ी थी। इन समस्याओं को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ई-टोकन की व्यवस्था शुरू की है। दिल्ली सरकार की इस व्यवस्था के बाद पुलिस ठेकों के बाहर लगे लोगों को हटा रही है और उन्हें टोकन के नंबर के हिसाब से लाइन में लगने को कह रही है। 

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सर्वर पर ज्यादा लोगों के आने से दिक्कत हो रही है। वेबसाइट को जल्द ठीक कर लिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने शराब के ठेकों पर भारी भीड़ आने के बाद से ई-टोकन के जरिए शराब बेचने का फैसला किया था। 

वहीं शुक्रवार सुबह से शराब लेने के लिए लाइनों में लगे लोगों को पुलिस ने हटा रहे हैं क्योंकि सरकार ने इसके लिए ई-टोकन जारी किया है इस टोकन के जरिए ही अब लोग शराब खरीद सकेंगे। एक ग्राहक मनीष कुमार ने बताया कि वह सुबह 5 बजे से आया हूं। अब पुलिस यहां से सबको हटा रही है। यहां आकर पता चला कि अब टोकन के द्वारा शराब मिलेगी लेकिन जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है या जो इतने पढ़े नहीं है तो वो कैसे करेंगे तो इसके बारे में सरकार को थोड़ा सोचना चाहिए। 

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार ने 200 शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी, लेकिन भीड़भाड़ के कारण केवल 50 दुकानें ही खुल पाई। ई-टोकन व्यवस्था शुरू करने का उद्देश्य लोगों को सामाजिक दूरी बनाए रखने में मदद करना था और प्रत्येक ई-कूपन धारक के लिए एक दुकान पर शराब खरीदने के लिए समय निर्धारित कर भीड़ को कम करना था। दिल्ली सरकार ने सोमवार से शराब की बिक्री की अनुमति दी थी और मंगलवार से शराब की कीमतों में 70 प्रतिशत कोरोना सेस लगाया था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाशराब
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: शराब महंगी या सस्ती? जानें निर्मला सीतारमण ने बजट पेशी में लिकर को लेकर क्या कहा

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतDry Day List 2026: इस साल इन मौके पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

क्राइम अलर्टVIDEO: टॉयलेट सीट के नीचे लाखों रुपये की शराब, पुलिस रह गई हैरान, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं