लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के जहांगीरपुरी में फिर पथराव, आरोपी के परिवारवालों से पूछताछ करने गई पुलिस टीम पर फेंके गए पत्थर

By विनीत कुमार | Updated: April 18, 2022 14:43 IST

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक बार फिर सोमवार को पत्थरबाजी की घटना सामने आई। पत्थरबाजी जांच करने गई पुलिस की टीम पर की गई। पुलिस एक आरोपी के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी।

Open in App
ठळक मुद्देजहांगीरपुरी में सोमवार को फिर पथराव, पुलिस टीम पर किया गया हमला।पुलिस 16 अप्रैल की घटना में फायरिंग करने वाले एक आरोपी की तलाश और उसके परिवार से पूछताछ के लिए गई थी।पत्थरबाजी की ताजा घटना के बाद पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है।

नई दिल्ली: हनुमान जयंती के दिन दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई सांप्रदायिक हिंसा और पथराव के बाद आज एक बार फिर इलाके में पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। पुलिस एक फरार आरोपी के परिवारवालों से पूछताछ के लिए पहुंची थी। इसी दौरान लोगों ने और कुछ पड़ोसियों ने हंगामा किया। इस घटना में एक पुलिसवाले को हल्की चोट की सूचना है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस की एक टीम 'सोनू चिकना' नाम के एक आरोपी के परिवारवालों से पूछताछ के लिए गई थी। सोनू चिकना शनिवार को हुई हिंसा के एक वीडियो फायरिंग करता नजर आ रहा था। हालांकि, हिंसा की उस घटना के से वह गायब है। हालांकि सोनू चिकना के भाई को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार की हिंसा के बाद से दरअसल कई ऐसे आरोपी गायब हैं औ पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

इस बीच सोमवार को इलाके में पत्थरबाजी के सवाल पर एडिशनल डीसीपी मयंक बंसल ने कहा कि वो स्थिति को अभी देख रहे हैं। वहीं, इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है।

जहांगीरपुरी के सी-ब्लॉक में पुलिस पर फेंके गए पत्थर

पुलिस के मुताबिक 16 अप्रैल की हिंसा के बाद 17 अप्रैल को एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नीले रंग का कुर्ता पहने एक शख्स फायरिंग करता नजर आ रहा था। पुलिस इसी की तलाश और उसके परिवार से पूछताछ के लिए गई थी। आरोपी का घर सीडी पार्क रोड पर है। 

पुलिस ने बताया परिवार के सदस्यों ने पत्थर फेंके थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि अब स्थिति नियंत्रण में है। 

दूसरी ओर दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सोमवार को कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा के सिलसिले में अब तक दोनों समुदायों के 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल लोगों को वर्ग, पंथ या धर्म के आधार पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रमुख ने इन दावों का भी खंडन किया कि हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान जहांगीरपुरी की एक स्थानीय मस्जिद में भगवा झंडा फहराने का प्रयास किया गया था।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्थिति को तनावपूर्ण बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे है।

टॅग्स :जहांगीरपुरी सांप्रदायिक हिंसादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब