आईपीएस के 42 अधिकारियों का तबादला, दिल्ली पुलिस उपायुक्त स्पेशल सेल कुशवाह और यादव को अरुणाचल और जम्मू-कश्मीर भेजा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 21, 2022 03:39 PM2022-04-21T15:39:30+5:302022-04-21T15:40:40+5:30

एजीएमयूटी कैडर के 42 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, चंडीगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू एवं कश्मीर, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में नयी तैनाती दी गई है।

delhi ips 42 officers transferred Deputy Commissioner Special Cell Pramod Singh Kushwaha and Sanjeev Kumar Yadav sent Arunachal Pradesh and Jammu- Kashmir | आईपीएस के 42 अधिकारियों का तबादला, दिल्ली पुलिस उपायुक्त स्पेशल सेल कुशवाह और यादव को अरुणाचल और जम्मू-कश्मीर भेजा

लक्षद्वीप, जम्मू एवं कश्मीर, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में नयी तैनाती दी गई है।

Highlightsहर्ष इंदौरा (2016) को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत या स्थानांतरित कर दिया।सार्वजनिक करने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

नई दिल्लीः बड़े फेरबदल के तहत गृह मंत्रालय ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 42 अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नयी तैनात दी।

आधिकारिक आदेश के अनुसार, एजीएमयूटी कैडर के 42 आईपीएस अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, चंडीगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू एवं कश्मीर, पुडुचेरी, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में नयी तैनाती दी गई है।

इन 42 अधिकारियों में से पुलिस उपायुक्त स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाह और संजीव कुमार यादव, जिन्होंने आतंकवाद से जुड़े कई मामलों को संभाला है, को क्रमशः अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में स्थानांतरित किया गया है।

आदेश में कहा गया, ''हरगोविंदर सिंह (1997 बैच), अंकित कुमार सिंह (2013), राजा बंथिया (2014), हेमंत तिवारी (2014), कुशल पाल सिंह (2014) और हर्ष इंदौरा (2016) को अरुणाचल प्रदेश से दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।''

महाराष्ट्र पुलिस में बड़ा फेरबदल, नासिक के पुलिस आयुक्त समेत कई का तबादला

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को एक बड़े फेरबदल के तहत नासिक के पुलिस आयुक्त दीपक पांडे सहित करीब 40 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत या स्थानांतरित कर दिया। पांडे ने कुछ दिन पहले आरोप लगाया था कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की भू-माफियाओं से साठ-गांठ है। इस मुद्दे को सार्वजनिक करने के कारण उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा।

कई आधिकारिक आदेशों में तबादलों और पदोन्नति की घोषणा की गई। जयंत नाइकनवारे, पुलिस उप महानिरीक्षक (वीआईपी सुरक्षा), पांडे की जगह अब नासिक पुलिस आयुक्त होंगे। मीडिया में आरोप लगाने पर राज्य के राजस्व मंत्री बालासाहेब थोराट ने पांडे की आलोचना की थी। पांडे को विशेष महानिरीक्षक (महिलाओं पर अत्याचार की रोकथाम विभाग) नियुक्त किया गया है।

Web Title: delhi ips 42 officers transferred Deputy Commissioner Special Cell Pramod Singh Kushwaha and Sanjeev Kumar Yadav sent Arunachal Pradesh and Jammu- Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे