हिलेरी क्लिंटन के बोल, 'आतंकवाद के खतरे को देखते हुए US और भारत को आना होगा साथ'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: March 10, 2018 09:49 PM2018-03-10T21:49:08+5:302018-03-10T21:49:08+5:30

अमेरिका की पूर्व सेक्रेटरी ऑफ स्टेट हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि भारत और अमेरिका को साथ आना चाहिए।

delhi india today conclave 2018 in hillary clinton | हिलेरी क्लिंटन के बोल, 'आतंकवाद के खतरे को देखते हुए US और भारत को आना होगा साथ'

हिलेरी क्लिंटन के बोल, 'आतंकवाद के खतरे को देखते हुए US और भारत को आना होगा साथ'

नई दिल्ली( 10 मार्च): अमेरिका की पूर्व सेक्रेटरी ऑफ स्टेट हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि भारत और अमेरिका को साथ आना चाहिए। हाल ही में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2018 के प्रमुख और अंतिम सत्र दि ग्रेट चर्न- व्हाट हैपेन्स नाउ में अमेरिका की पूर्व सेक्रेटरी ऑफ स्टेट हिलेरी क्लिंटन ने भाग लिया जहां उन्होंने ये बात कही है। उन्होंने कहा है कि उनके उनके परिवार के दिल में भारत के लिए खास जगह है

हिलेरी ने कहा कि दुनिया में आज के मौजूदा समय में बहुत कुछ हो रहा है ऐसे में भारत को इन सब के केन्द्र में रहने की जरूरत है 13 साल पहले बतौर सिनेटर इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में हिलेरी शामिल हुईं थीं। 

हिलेरी ने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में उनकी प्रचार टीम में कई भारतीय शामिल थे। उन्होंने कहा कि वह क्यों अमेरिका की राष्ट्रपति नहीं बन पाईं पर एक किताब लिखी है वॉट हैपेंड लिखी है जिसमें उन्होंने उन कारणों का जिक्र किया है जिसने उन्हें राष्ट्रपति बनने से रोक लिया। आतंकवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यूएस और भारक के सामने एक आंतक का खतरा एक जैसा है जिस कारण से दोनों के एक साथ आकर इसके लिए लड़ना होगा। 

उन्होंने ये भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती शेयर्ड गोल्स पर आधारित है। ये वो समय है जब दोनों देशों को गरीबी से बाहर निकलना होगा। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपनी आजादी बचानी होगी। अब दोनों देशों को अपने आर्थिक हितों की रक्षा करने की आवश्यकता है।

Web Title: delhi india today conclave 2018 in hillary clinton

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे