लाइव न्यूज़ :

कार में अकेले हैं तो भी मास्क पहनना होगा जरूरी, दिल्ली हाई कोर्ट का आदेश

By विनीत कुमार | Updated: April 7, 2021 11:16 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि गाड़ी भी सार्वजनिक जगह है और इसलिए अगर अकेले भी इसमें कोई है तो उसके लिए मास्क पहनना जरूरी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट का अहम निर्देश एक याचिका की सुनवाई के दौरान दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा- मास्क हर किसी के लिए जरूरीकार में अकेले हैं या वैक्सीन लग गई है तो भी मास्क पहनना जरूरी है: दिल्ली हाई कोर्ट

कोरोना से लगातार खराब हो रहे हालात के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने कार के अंदर हर हाल में मास्क पहनने को जरूरी कर दिया है। हाई कोर्ट ने बुधवार को एक मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि एक गाड़ी भी सार्वजनिक जगह है और इसलिए अगर अकेले भी हैं तो भी मास्क पहनना जरूरी है।

कोर्ट ने कहा, 'मास्क कोरोना वायरस के फैलाव के खिलाफ एक सुरक्षा कवच है।' कोर्ट ने साथ ही कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीन लगवा ली है, उन्हें भी जरूर मास्क पहनना चाहिए। दिल्ली हाई कोर्ट की ओर से निर्देश एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आए हैं।

निजी कारों में अकेले रहते हुए भी मास्क नहीं पहनने पर काटे जा रहे चालान के खिलाफ ये याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दी गई थी।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा, 'महामारी की शुरुआत में ही कहा गया था, कई विशेषज्ञों और डॉक्टरों ने आगाह किया था कि मास्क पहनना जरूरी है। अगर वैक्सीन लगी है तो भी मास्क पहनना जरूरी है।'

बता दें कि इस मामले में याचिकाकर्ता ने कहा था कि एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्र सरकार ने कहा था कि निजी कार में अकेले रहते हुए मास्क पहनना जरूरी नहीं है। 

वहीं, एक याचिकाकर्ता ने कार में अकेले होते हुए मास्क नहीं पहनने पर चालान कटने पर 500 रुपये की राशि की वापसी की मांग की थी। साथ ही उसने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए 10 लाख रुपये के मुआवजे की भी मांग की थी।

दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के बढ़ रहे हैं मामले

दिल्ली समेत पूरे देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत में मंगलवार को कोरोना के 1.15 लाख मामले सामने आए। वहीं, 630 लोगों की मौत हो गई। तीन दिन में ये दूसरी बार है जब भारत में कोरोना के एक लाख से अधिक केस आए हैं।

वहीं दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के मंगलवार को 5100 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले साल 27 नवंबर के बाद एक दिन में देश की राजधानी में पहली बार इतने मामले सामने आए हैं।

दिल्ली में हालात को देखते हुए नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है जो 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने भी लोगों से मास्क पहनने सहित तमाम गाइडलाइंस को मानने की अपील की है।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली हाईकोर्टकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो