लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोविड-19 टेस्ट आया निगेटिव, सांस लेने में दिक्कत और बुखार के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती

By सुमित राय | Updated: June 16, 2020 14:06 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को सांस लेने में दिक्कत और तेज बुखार के बाद राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, अब उनका कोरोना वायरस का टेस्ट निगेटिव आाया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस (Covid-19) टेस्ट निगेटिव आया है।सांस लेने में दिक्कत और तेज बुखार के बाद सतेंद्र जैन को राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कोरोना वायरस (Covid-19) टेस्ट निगेटिव आया है। सतेंद्र जैन को सोमवार रात सांस लेने में दिक्कत और तेज बुखार के बाद राजीव गांधी स्पेशियलिटी अस्पताल (आरजीएसएसएच) में भर्ती कराया गया था। इसके बाद मंगलवार सुबह उनका कोरोना टेस्ट कराया गया, जो निगेटिव आया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सतेंद्र जैन का कोरोना वायरस का टेस्ट निगेटिव आया है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबियत खराब हुई थी और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। हालांकि अरविंद केजरीवाल का कोरोना वायरस का टेस्ट भी निगेटिव आया था।

55 वर्षीय सतेंद्र जैन ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर बताया, "कल रात हाई फीवर और मेरे शरीर में ऑक्सीजन के स्तर में अचानक गिरावट के कारण मुझे आरजीएसएसएच में भर्ती कराया गया है। सभी को अपडेट देते रहूंगा।" इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, "अपनी सेहत का ख्याल किए बिना आप रात दिन 24 घंटे जनता की सेवा में लगे रहे। अपना ख्याल रखें और जल्द स्वस्थ हों।"

दिल्ली में 43 हजार के करीब पहुंची संक्रमितों की संख्या

दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 1647 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके बाद कोविड-19 के कुल मामले 42,829 पहुंच गए। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1400 हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 73 मरीजों की मौत हुई है।

दिल्ली में अब तक 42,829 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिल्ली में 14 जून को आए थे सबसे ज्यादा 2224 मामले

दिल्ली में 12 से 14 जून के बीच रोजाना दो हजार से ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे थे। एक दिन में सबसे ज्यादा 2,224 मामले 14 जून को रिकॉर्ड किए गए थे। बुलेटिन के अनुसार कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1400 हो गई है। कुल मामले 42,829 हो गए हैं।

टॅग्स :सत्येंद्र जैनदिल्ली सरकारदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतDelhi Budget 2026: दिल्ली का 'ग्रीन बजट' 2026, 21% पैसा सिर्फ पर्यावरण पर!

कारोबारहोली-दिवाली पर प्रत्येक व्यक्ति को 1-1 एलपीजी सिलेंडर मुफ्त देने के लिए 260 करोड़ रुपये और बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर के लिए 406 करोड़ रुपये, वीडियो

भारतDelhi Budget 2026: रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, 9,092 करोड़ का सरप्लस!

कारोबारDelhi Budget 2026: दिल्ली सरकार का 1,03,700 करोड़ रुपये का बजट पेश, एमसीडी को 11,666 करोड़, शहरी विकास विभाग को 7,887 करोड़ और दिव्यांगजन को 5,921 करोड़ रुपये, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग