लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हाई कोर्ट का सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट निर्माण कार्य पर रोक लगाने से इनकार, याचिकाकर्ताओं पर 1 लाख का जुर्माना

By विनीत कुमार | Updated: May 31, 2021 14:03 IST

कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट निर्माण कार्य पर रोक लगाने की याचिका डाली गई थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने हालांकि इसे खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली हाई कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट निर्माण कार्य पर रोक लगाने से इनकार कियादिल्ली में 31 मई से पाबंदियों में भी ढील दी गई है, आज से राजधानी में निर्माण कार्य वैसे भी शुरू करने की इजाजत हैइससे पहले याचिकाकर्ताओं ने कहा था कि सेंट्रल विस्टा के तहत 500 से ज्यादा लोग काम में जुटे हैं, इससे कोरोना फैल सकता है

दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दरअसल, याचिका दायर कर कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को देखते हुए इस प्रोजेक्ट को लेकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की गई थी।

कोर्ट ने हालांकि न केवल निर्माण कार्य पर रोक लगाने संबंधी याचिका को खारिज किया बल्कि याचिकाकर्ताओं पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगा दिया। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि याचिका किसी मकसद से ‘प्रेरित’ थी और ‘वास्तविक जनहित याचिका’ नहीं थी। 

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि चूकी इस प्रोजेक्ट के तहत सभी काम करने वाले साइट पर ही रह रहे हैं, तो ऐसे में इसे रोकने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि सेंट्रल विस्टा एक अहम और आवश्यक राष्ट्रीय परियोजना है।

बता दें दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद अरविंद केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया था। इसके तहत सभी निर्माण कार्यों पर भी रोक लगाई गई थी। हालांकि, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का काम जारी था। ऐसे में याचिकाकर्ताओं ने सवाल उठाय़ा था कि इसे क्यों नहीं रोका गया।

याचिका में कहा गया था कि 500 से ज्यादा मजदूर यहां काम कर रहे हैं और ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है। वैसे बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने के बाद पाबंदियों में ढील देने की प्रक्रिया आज से ही शुरू हो गई है।

अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते कहा था कि 31 मई से दिल्ली में निर्माण कार्य आदि शुरू हो जाएंगे और कारखाने भी खोले जा सकते हैं। वहीं, दूसरी अन्य पाबंदियां पहले की तरह अभी कुछ और दिन लागू रहेंगी।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो