दिल्ली सरकार ने नैनी झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की दी अनुमति

By भाषा | Published: August 17, 2021 04:58 PM2021-08-17T16:58:08+5:302021-08-17T16:58:08+5:30

Delhi government allows boating to resume in Naini Lake | दिल्ली सरकार ने नैनी झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की दी अनुमति

दिल्ली सरकार ने नैनी झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की दी अनुमति

दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग ने उत्तरी दिल्ली में स्थित नैनी झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की अनुमति दी है। यह करीब चार महीने से बंद थी।नैनी झील उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अधिकार क्षेत्र के तहत मॉडल टाउन में स्थित है। यह लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां लोग नौका विहार के लिए आते हैं।पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘झील में नौका विहार इस साल 14 अगस्त को बहाल की गयी। हाल में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों को हटाने के बाद नौका विहार सेवाएं शुरू करने का फैसला लिया गया।’’उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बागवानी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान झील में नौका विहार बंद कर दिया गया। संक्रमण के मामले कम हो गए और विभिन्न पार्कों में मनोरंजन गतिविधियों भी शुरू हो गयी है इसलिए पर्यटकों ने झील में नौका विहार फिर से शुरू करने की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Delhi government allows boating to resume in Naini Lake

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे