लाइव न्यूज़ :

Delhi Excise Policy: दिल्ली आबकारी नीति पर सख्त हुए एलजी सक्सेना, अधिकारी और नौकरशाह के खिलाफ करेंगे उचित कार्रवाई, जानें क्या है पूरा मामला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 23, 2022 19:55 IST

Delhi Excise Policy: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हाल ही में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों को लेकर आबकारी नीति 2021-22 की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच की सिफारिश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य सचिव द्वारा इस महीने की शुरुआत में सौंपी गयी रिपोर्ट के आधार पर की गई है।मनीष सिसोदिया दिल्ली की आप सरकार में आबकारी मंत्री भी हैं।शराब माफियाओं को 10 फीसदी के सीधे लाभ के लिए बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत कर दिया गया था।

नई दिल्लीः दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना आबकारी नीति पर सख्त हो गए हैं। दिल्ली एलजी ने सीएस को दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के अवैध संशोधन और कार्यान्वयन में अधिकारियों और सिविल सेवकों की भूमिका का विवरण देते हुए एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा कि गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने को कहा है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।  सक्सेना पहले ही केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति 2021-22 से संबंधित नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की सिफारिश कर चुके हैं। उपराज्यपाल ने सीबीआई जांच की सिफारिश मुख्य सचिव की एक रिपोर्ट के आधार पर की थी।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 बनाने, संशोधन और कार्यान्वयन में घोर उल्लंघनों और जानबूझकर की गई चूक को गंभीरता से लेते हुए, उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव से पूरे मामले में अधिकारियों और नौकरशाहों द्वारा निभाई गई भूमिका के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।’’

सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल ने अधिकारियों की गतिविधियों, फाइल की जांच और उनके द्वारा निभाई गई भूमिका पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से लागू नयी आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के निकट विरोध प्रदर्शन किया।

उनके इस्तीफे की मांग उठाई। विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल सरकार शराब कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए ''बड़े पैमाने पर'' भ्रष्टाचार में शामिल है। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति (2021-22) में नियमों के कथित उल्लंघन और प्रक्रियागत खामियों के लिए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को यहां आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय के बाहर धरना दिया।

टॅग्स :दिल्ली सरकारAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाविनय कुमार सक्सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी