दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने AAP व BJP के मीम्स के जवाब में शेयर किया मीम्स, कहा- दुल्हनिया हम ले जाएंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 14, 2020 03:00 PM2020-01-14T15:00:08+5:302020-01-14T15:13:39+5:30

इसके अलावा, मीम्स में सिद्धार्थ रे को मनोज तिवारी, शाहरुख को अरविंद केजरीवाल और अजय देवगन को कांग्रेस दिखाया गया है। कांग्रेस ने इस मीम्स में बेहद आसान भाषा में आप व भाजपा पर जोरदार हमला किया है। कांग्रेस ने लिखा है कि कांग्रेस वाले दुल्हनिया ले जाएंगे और आप और बीजेपी देखते रह जाएंगे।

Delhi elections: Congress shares Mims in response to AAP and BJP's memes, said - bride we will take | दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने AAP व BJP के मीम्स के जवाब में शेयर किया मीम्स, कहा- दुल्हनिया हम ले जाएंगे

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने AAP व BJP के मीम्स के जवाब में शेयर किया मीम्स, कहा- दुल्हनिया हम ले जाएंगे

Highlightsफोटो पर भाजपा ने जवाब देते हुए लिखा, 'इस फिल्म में शाहरुख खान ने उस विलेन की भूमिका निभाई जो काजोल के परिवार के खिलाफ साजिश रचता है ।दिल्ली कांग्रेस ने इस फोटो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और कहा कि कांग्रेस वाले दुल्हनियां ले जाएंगे आप और भाजपा देखते रह जाएंगे। 

दिल्ली विधान सभा चुनाव में सोशल मीडिया मीम्स व वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस ने आप के एक मीम्स का जवाब एक मीम्स के माध्यम से दिया है। इस मीम्स में देखा जा सकता है कि दिल्ली को काजोल दिखाया गया है। इसके अलावा, मीम्स में सिद्धार्थ रे को मनोज तिवारी, शाहरुख को अरविंद केजरीवाल और अजय देवगन को कांग्रेस दिखाया गया है। कांग्रेस ने इस मीम्स में बेहद आसान भाषा में आप व भाजपा पर जोरदार हमला किया है। कांग्रेस ने लिखा है कि कांग्रेस वाले दुल्हनिया ले जाएंगे और आप और बीजेपी देखते रह जाएंगे।

बता दें कि फोटो पर भाजपा ने जवाब देते हुए लिखा, 'इस फिल्म में शाहरुख खान ने उस विलेन की भूमिका निभाई जो काजोल के परिवार के खिलाफ साजिश रचता है और उनकी बहन को मारते हैं और अंत में वे अपने अपराध की सजा पाते हैं, यही दिल्ली में केजरीवाल के साथ भी होगा। इतना ही नहीं कांग्रेस ने और आगे बढ़ते हुए इस फोटो पर अलग ही जवाब दिया।

दिल्ली कांग्रेस ने इस फोटो को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया और कहा कि कांग्रेस वाले दुल्हनियां ले जाएंगे आप और भाजपा देखते रह जाएंगे। 

इसमें कांग्रेस को अजय देवगन के रूप में दिखाया गया है। दरअसल इस फोटो में काजोल (दिल्ली) दोनो में से किसी की तरफ रुचि नहीं दिखा रही हैं और असल में कांग्रेस पार्टी की तरफ देख रही हैं।

इससे कांग्रेस ने जनता को भरोसा दिया है कि हम आप और भाजपा दोनों से हम दिल्ली को बचाएंगे। यहां बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव चुनाव के प्रचार के साथ राजनीतिक पार्टियों का यह सोशल वार लोगों को खूब पसंद आ रहा है, लोग इस पर जमकर चुटकी ले रहे हैं।

 

 
 

English summary :
Delhi Assembly Election 2020 Viral Memes: Recently, Congress party shared a memes can be seen in the memes showing Kajol. Apart from this, the meme have shown Siddharth Ray to Manoj Tiwari, Shah Rukh to Arvind Kejriwal and Congress to Ajay Devgan.


Web Title: Delhi elections: Congress shares Mims in response to AAP and BJP's memes, said - bride we will take

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे