Delhi Elections 2025: दिल्ली में शारदा सिन्हा के नाम पर बनेगा छठ घाट! कांग्रेस ने किया चुनावी वादा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 11, 2025 10:17 AM2025-01-11T10:17:32+5:302025-01-11T10:21:19+5:30
Delhi Elections 2025: बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में लौटने पर छठ पूजा को 'महाकुंभ' की तरह बनाने का संकल्प लिया है और यमुना तट पर एक अलग छठ घाट का निर्माण करेगी, जिसे एक अलग जिला घोषित किया जाएगा और जिसका नाम शारदा सिन्हा घाट रखा गया।
Delhi Elections 2025: कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह महाकुंभ की तरह ही यमुना नदी के तट पर एक समर्पित छठ घाट बनाएगी, जिसका नाम बिहार कोकिला दिवंगत शारदा सिन्हा के नाम पर होगा। कांग्रेस की बिहार इकाई के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान दिल्ली के विकास में पूर्वांचल के लोगों के योगदान को रेखांकित किया, खासकर कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान जब ‘‘राष्ट्रीय राजधानी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नगरों में से एक बना दिया गया था।’’
सिंह ने हालांकि कथित तौर पर पूर्वांचली समुदाय की चिंताओं को दूर करने के बजाय महज वोटबैंक के रूप में उनका शोषण करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की।
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस ने सत्ता में लौटने पर छठ पूजा को ‘महाकुंभ’ की तरह बनाने का संकल्प लिया है, और यमुना तट पर एक अलग छठ घाट बनाया जाएगा, जिसे एक अलग जिला घोषित किया जाएगा और इसका नाम शारदा सिन्हा घाट रखा जाएगा।’’