Delhi Elections Result 2020: आम आदमी पार्टी के 62 विधायकों की लिस्ट, यहां पढ़ें कौन-कहां से जीता

By रामदीप मिश्रा | Published: February 12, 2020 02:41 PM2020-02-12T14:41:56+5:302020-02-12T14:52:17+5:30

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए इस बार 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। पिछले चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी।

delhi election result 2020: aam aadmi party MLA list 2020, AAP list 2020, Delhi MLA list 2020 | Delhi Elections Result 2020: आम आदमी पार्टी के 62 विधायकों की लिस्ट, यहां पढ़ें कौन-कहां से जीता

अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रचंड जीत हासिल की है। उसने 62 सीटों पर विजय हासिल की है। इस बार विधानसभा में 16 ऐसे चेहरे दिखेंगे जो पहली बार निर्वाचित होकर सदन पहुंचेगे। ये सभी नये चेहरे आम आदमी पार्टी के टिकट पर जीते हैं जिनमें आतिशि, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय शामिल हैं।

कालकाजी सीट से मैदान में उतरीं आतिशि ने बीजेपी के धर्मबीर सिंह को 11,393 वोटों के अंतर से हराया है। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट से बीजेपी के गौतम गंभीर से हार गई थीं। वहीं राजिन्दर नगर सीट से जीतने वाले चड्ढा ने बीजेपी के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सरदार आर. पी. सिंह को 20,058 वोटों से हराया है। वह भी दक्षिणी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव में मैदान में थे लेकिन बीजेपी के रमेश बिधुड़ी से हार गए थे। 

AAP MLA List 2020

विधानसभा क्षेत्र    जीते
नरेलाशरद कुमार (आम आदमी पार्टी)
बुराड़ीसंजीव झा  (आम आदमी पार्टी)
तिमारपुर    दिलीप पांडेय (आम आदमी पार्टी)
आदर्श नगरपवन कुमार शर्मा  (आम आदमी पार्टी)
बादलीअजेश यादव (आम आदमी पार्टी)
रिठालामोहिन्दर गोयल (आम आदमी पार्टी)
बवानाजय भगवान (आम आदमी पार्टी)
मुंडकाधर्मपाल (आम आदमी पार्टी)
किराड़ी    रितुराज गोविंद (आम आदमी पार्टी)
सुल्तानपुर माजरामुकेश कुमार (आम आदमी पार्टी)
नागलोई जाट    रघुविंदर शौकीन (आम आदमी पार्टी)
मंगोलपुरीराखी बिड़लान (आम आदमी पार्टी)
शालीमार बाग    बंदना कुमारी (आम आदमी पार्टी)
शकूरपुर बस्तीसत्येंद्र कुमार जैन (आम आदमी पार्टी)
त्रिनगरप्रीति तोमर (आम आदमी पार्टी)
वजीरपुरराजेश गुप्ता (आम आदमी पार्टी)
मॉडल टाउन     अखिलेश पति त्रिपाठी (आम आदमी पार्टी)
सदर बाजारसोम दत्त (आम आदमी पार्टी)
चांदनी चौकप्रहलाद सिंह साहनी (आम आदमी पार्टी)
मटिया महल    शोएब इकबाल (आम आदमी पार्टी)
बल्लीमारानइमरान हुसैन (आम आदमी पार्टी)
करोल बाग  विशेष रवि (आम आदमी पार्टी)
पटेल नगरराज कुमार आनंद (आम आदमी पार्टी)
मोती नगरशिव चरण गोयल (आम आदमी पार्टी)
मादीपुर गिरीश सोनी (आम आदमी पार्टी)
राजौरी गार्डन धनवती चंदेला (आम आदमी पार्टी)
हरि नगर राजकुमारी ढिल्लन (आम आदमी पार्टी)
तिलक नगरजरनैल सिंह (आम आदमी पार्टी)
जनकपुरी    राजेश रिषी (आम आदमी पार्टी)
विकासपुरी महिंद्र यादव (आम आदमी पार्टी)
उत्तम नगरनरेश बालयान (आम आदमी पार्टी)
द्वारकाविनय मिश्रा (आम आदमी पार्टी)
मटियाला    शोएब इकबाल (आम आदमी पार्टी)
नजफगढ़    कैलाश गहलोत (आम आदमी पार्टी)
बिजवासन  भूपेंद्र सिंह जून (आम आदमी पार्टी)
पालमभवना गौर (आम आदमी पार्टी)
दिल्ली कैंट    वीरेंद्र सिंह (आम आदमी पार्टी)
राजेंद्र नगर        राघव चड्डा (आम आदमी पार्टी)
नई दिल्ली    अरविंद केजरीवाल (आम आदमी पार्टी)
जंगपुरा        प्रवीण कुमार (आम आदमी पार्टी)
कस्तूरबा नगर    मदन लाल (आम आदमी पार्टी)
मालवीय नगर         सोमनाथ भारती (आम आदमी पार्टी)
आरके पुरम    प्रमिला तोकस (आम आदमी पार्टी)
महरौलीनरेश यादव (आम आदमी पार्टी)
छत्तरपुर   करतार सिंह तंवर (आम आदमी पार्टी)
अंबेडकर नगर    प्रकाश (आम आदमी पार्टी)
संगम विहार    अजय दत्त (आम आदमी पार्टी)
देवली    दिनेश  (आम आदमी पार्टी)
ग्रेटर कैलाश    सौरभ भारद्वाज (आम आदमी पार्टी)
कालकाजीअतिशि (आम आदमी पार्टी)
तुगलकाबादसहीराम (आम आदमी पार्टी)
ओखलाअमानुतुल्ला खान (आम आदमी पार्टी)
त्रिलोकपुरी    रोहित कुमार (आम आदमी पार्टी)
कोंडली    कुलदीप कुमार (आम आदमी पार्टी)
पटपड़गंज    मनीष सिसोदिया (आम आदमी पार्टी)
कृष्णा नगरएस के बग्गा (आम आदमी पार्टी)
शहादरा    राम निवास गोयल (आम आदमी पार्टी)
सीमापुरीराजेंद्र पाल गौतम (आम आदमी पार्टी)
सीलमपुर    अब्दुल रहमान (आम आदमी पार्टी)
बाबरपुरगोपाल राय (आम आदमी पार्टी)
गोकलपुर    सुरेंद्र कुमार (आम आदमी पार्टी)
मुस्तफाबाद    हाजी यूनुस (आम आदमी पार्टी)

बुराड़ी सीट से आम आदमी पार्टी (आप) प्रत्याशी संजीव झा ने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जदयू के शैलेंद्र कुमार को करीब 88,158 मतों के भारी अंतर से हराया। वहीं बिजवासन से आप के ही प्रत्याशी भूपिंदर सिंह जून को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से सबसे कम महज 753 मतों से जीत मिली है। 

ओखला सीट से आप प्रत्याशी अमानतुल्ला खान ने बीजेपी के ब्रह्म सिंह को 71,827 मतों से हराया है। इसी सीट के अंतर्गत शाहीन बाग का इलाका आता है जो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध के चलते चुनाव में मुख्य मुद्दा बना था। उप मुख्यमंत्री और आप प्रत्याशी मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से महज 3,207 मतों से जीत दर्ज कर सके। 

मटिया महल और सीमापुरी से आप प्रत्याशी शोएब इकबाल और राजेंद्र पाल गौतम ने करीब 50,000 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशियों को मात दी। बीजेपी के अजय महावर एकमात्र बीजेपी प्रत्याशी रहे जिन्हें घोण्डा सीट से करीब 20,000 मतों के अंतर से जीत मिली। लक्ष्मी नगर से भाजपा प्रत्याशी अभय वर्मा ने आप उम्मीदवार नितिन त्यागी को 880 मतों से हराया। 

Web Title: delhi election result 2020: aam aadmi party MLA list 2020, AAP list 2020, Delhi MLA list 2020

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे