Delhi Election: जानें सभी Exit Poll में आप के आगे होने के बाद भी BJP खुश क्यों है?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 10, 2020 10:18 AM2020-02-10T10:18:08+5:302020-02-10T10:42:15+5:30

भाजपा नेता व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने रविवार को ट्वीट करके एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा के लोगों के खुश होने के कारण भी बताए।

Delhi Election: Know why BJP is happy even after AAP is ahead of all Exit Polls? arvind kejriwal | Delhi Election: जानें सभी Exit Poll में आप के आगे होने के बाद भी BJP खुश क्यों है?

भाजपा के दिल्ली चुनाव में खुश होने की वजह ये है

Highlightsउन्होंने भाजपा के लोगों के खुश होने के कारण भी बताए।संतोष का कहना है कि इसमें तीन महत्वपूर्ण फैक्टर्स शामिल ही नहीं थे।

दिल्ली विधान सभा चुनाव के खत्म होते ही विभिन्न मीडिया चैनलों ने अपना एग्जिट पोल दिखाना शुरू कर दिया। ज्यादातर पोल में दिल्ली की सत्ता में आप की वापसी पक्की बताई जा रही है। एक तरफ जहां एग्जिट पोल से आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा भी इस पोल को सही मानने को तैयार नहीं है। भाजपा नेता ने स्पष्ट रुप से कहा कि दिल्ली में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

इसी बीच भाजपा नेता व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने रविवार को ट्वीट करके एग्जिट पोल के नतीजों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने भाजपा के लोगों के खुश होने के कारण भी बताए। संतोष का कहना है कि इसमें तीन महत्वपूर्ण फैक्टर्स शामिल ही नहीं थे। सबसे बड़ा फैक्टर तो यह कि आखिर के दो घंटे में करीब 17 प्रतिशत मतदान हुआ है और उसको किसी सूरत में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

दूसरा महत्वपूर्ण फैक्टर यह है कि ईवीएम में खराबी को लेकर आप द्वारा अभी से कहानियां गढ़ी जा रही हैं और तीसरा फैक्टर है एग्जिट पोल के नतीजे। उन्होंने आगे लिखा कि क्या कुछ ताकतों को एग्जिट पोल के अलावा कुछ और होने की भी आशंका है?

बता दें कि Delhi Exits Poll 2020 के अनुसार लगातार तीसरी बार दिल्ली में केजरीवाल सरकार के वापसी के आसार है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में 8 फरवरी को हुए मतदान में करीब 62 फीसदी वोटिंग हुई है। दिल्ली के चुनाव अधिकारी ने करीब 24 घंटे बाद प्ररेस के सामने इस बात की जानकारी दी है।  उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में 2 फीसद अधिक वोटिंग इस चुनवा में हुई है। 

पार्टीइंडिया टु़डे-एक्सिससी वोटर-एबीपीटीवी-9 भारतवर्ष-Ciceroटाइम्स नाउ+IPSOS

रिपब्लिक टीवी-जन की बात

आप049-63544448-61
बीजेपी+005-19152609-21
कांग्रेस00-4010000-01

वहीं सभी चैनलों के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत रही है। बीजेपी पिछली बार से बढ़त में दिख रही है। वहीं कांग्रेस का हाल बेहाल है। एग्जिट पोल के नतीजों पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा था कि  सभी एग्जिट पोल गलत साबित होने जा रहे हैं।

English summary :
Delhi Election: Know why BJP is happy even after AAP is ahead of all Exit Polls? arvind kejriwal


Web Title: Delhi Election: Know why BJP is happy even after AAP is ahead of all Exit Polls? arvind kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे