दिल्लीः कांग्रेस को झटका, जंगपुरा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 6, 2022 02:21 PM2022-07-06T14:21:37+5:302022-07-06T14:22:36+5:30

दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस विधायक रहे मारवाह पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव रह चुके हैं।

Delhi Congress former MLA Tarvinder Singh Marwah joins BJP Three times MLA from Jangpura assembly seat | दिल्लीः कांग्रेस को झटका, जंगपुरा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह बीजेपी में शामिल

पिछले डेढ़ साल से राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रहे हैं लेकिन आज तक उन्हें समय नहीं मिला।

Highlights सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की।देश की सबसे पुरानी पार्टी में नेताओं की कद्र नहीं है।दुखी होकर कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।

नई दिल्लीः दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पूर्व विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में मारवाह ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

दिल्ली की जंगपुरा विधानसभा सीट से तीन बार कांग्रेस विधायक रहे मारवाह पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के संसदीय सचिव रह चुके हैं। तावड़े ने मारवाह का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि उनकी क्षमता के अनुसार पार्टी उन्हें दायित्व देगी।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद अपने संबोधन में मारवाह ने कहा कि जब तक उनके प्राण रहेंगे तब तक वह भाजपा की सेवा करते रहेंगे और वह भी बिना किसी पद व लालच के। उन्होंने कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की और कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में नेताओं की कद्र नहीं है और पार्टी के लिए कुर्बानियां देने वालों को नजरअंदाज किया जाता है, इसलिए दुखी होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का फैसला किया।

मारवाह ने कहा कि वह पिछले डेढ़ साल से राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रहे हैं लेकिन आज तक उन्हें समय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जो परिचारक बनने के लायक नहीं हैं, उन्हें प्रवक्ता बनाया जाता है...कई ऐसे महासचिव हैं जिन्हें कोई जानता तक नहीं...चुनाव हारने वालों को राज्यसभा में भेजा जाता है।’’ उन्होंने कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं के समूह जी-23 में शामिल नेताओं से भी आग्रह किया कि वह भाजपा में शामिल हो जाएं, जहां उन्हें सम्मान मिलेगा।

Web Title: Delhi Congress former MLA Tarvinder Singh Marwah joins BJP Three times MLA from Jangpura assembly seat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे