Delhi CM Oath Ceremony: श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर में दर्शन?, रेखा गुप्ता ने कहा-लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा, देखें वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 20, 2025 12:04 IST2025-02-20T12:03:02+5:302025-02-20T12:04:06+5:30
Delhi CM Oath Ceremony Live: पिछली ‘आप’ सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।

photo-ani
Delhi CM Oath Ceremony Live: दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करने के अपने चुनावी वादे को पूरा करेगी। गुप्ता ने साथ ही कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) को उसके शासन के दौरान उठाए गए कदमों के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। गुप्ता ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा कि मासिक सहायता की पहली किस्त आठ मार्च तक पात्र महिलाओं के खातों में जमा कर दी जाएगी।
#WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta arrives at Shri Marghat Wale Hanuman Baba temple ahead of her oath ceremony. pic.twitter.com/nQM06EvVQx
— ANI (@ANI) February 20, 2025
Delhi CM designate Rekha Gupta leaves for swearing-in ceremony at Ramlila maidan
Read @ANI Story | https://t.co/GFIFLGknXE#DelhiCM#RekhaGupta#RamlilaMaidanpic.twitter.com/8725IGG4I7— ANI Digital (@ani_digital) February 20, 2025
आम आदमी पार्टी (आप) ने सत्ता में आने पर महिलाओं के लिए 2,100 रुपये मासिक सहायता की घोषणा की थी। वहीं, भाजपा ने अपने घोषणापत्र में 2,500 रुपए मासिक सहायता का वादा किया था। गुप्ता ने पिछली ‘आप’ सरकार की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘उन्हें लोगों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।’’
रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित श्री मरघट वाले हनुमान बाबा मंदिर में दर्शन किए। भाजपा विधायक दल की बुधवार को नेता चुनी गईं गुप्ता ने इस बात पर जोर दिया कि अपने वादों को पूरा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta's mother-in-law Meera Gupta says, "...Work well."
— ANI (@ANI) February 20, 2025
When asked if she sends her best wishes to the CM-designate, she says, "Yes, certainly..." pic.twitter.com/vTaT3RWgZq
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करना राष्ट्रीय राजधानी के सभी 48 भाजपा विधायकों की जिम्मेदारी है। हम महिलाओं के लिए वित्तीय सहायता सहित अपने सभी वादों को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। महिलाओं को आठ मार्च तक उनके खातों में रकम निश्चित ही पहुंचा दी जाएगी।’’
#WATCH | Delhi CM-designate Rekha Gupta's son, Nikunj says, "It is good that a woman has been given the opportunity to be the CM. We are confident that she will be able to shoulder her responsibility very well. Her 30-year-long hard work has proved to be successful. She has… pic.twitter.com/UXesCIMM8g
— ANI (@ANI) February 20, 2025
हर साल आठ मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, रेखा गुप्ता के अलावा छह नवनिर्वाचित विधायक - प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।
वर्मा ने विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नयी दिल्ली सीट से हराया था। करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा ने शपथ ग्रहण से पहले कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार शहर को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के ‘विजन’ को लागू करेगी।
भाजपा विधायक पंकज सिंह ने कहा, ‘‘पार्टी ने मुझे मंत्री बनाने का फैसला किया है और इसके साथ जो जिम्मेदारियां आएंगी, मैं उन्हें पूरी ईमानदारी से निभाऊंगा। मैं यहां लोगों की सेवा करने आया हूं।’’ दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 70 में से 48 सीट पर कब्जा कर जीत हासिल की और ‘आप’ के एक दशक लंबे शासन का अंत कर दिया।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की पूर्व अध्यक्ष और पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता बृहस्पतिवार दोपहर को रामलीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगी। इस समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहेंगी।