राफेल डील पर हुए घोटाले पर चर्चा के लिए दिल्ली CM केजरीवाल ने की संसद के विशेष सत्र की मांग

By भाषा | Published: September 23, 2018 05:56 AM2018-09-23T05:56:30+5:302018-09-23T05:56:30+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मांग की कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के कथित बयान के आलोक में भाजपा नीत केंद्र सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। ओलांद का बयान सरकार के रुख का खंडन करता है।

Delhi CM Kejriwal demands special session of parliament to discuss scandal over Rafael Deal | राफेल डील पर हुए घोटाले पर चर्चा के लिए दिल्ली CM केजरीवाल ने की संसद के विशेष सत्र की मांग

राफेल डील पर हुए घोटाले पर चर्चा के लिए दिल्ली CM केजरीवाल ने की संसद के विशेष सत्र की मांग

नई दिल्ली, 23 सितंबर: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाएं। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मांग की कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के कथित बयान के आलोक में भाजपा नीत केंद्र सरकार को अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए। ओलांद का बयान सरकार के रुख का खंडन करता है।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री को राफेल पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए।” 

शुक्रवार को फ्रांसीसी मीडिया की एक खबर में फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के हवाले से कथित तौर पर कहा गया कि 58,000 करोड़ रूपये के राफेल युद्धक विमान सौदे में भारत सरकार ने रिलायंस डिफेंस को दसॉल्ट एविएशन का साझेदार बनाने का प्रस्ताव दिया था और फ्रांस के पास कोई विकल्प नहीं था।

इससे पहले आज दिन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि रिलायंस डिफेंस पर ओलांद की टिप्पणी राफेल सौदे में “साफ-साफ” भ्रष्टाचार को दिखाती है और मुद्दे पर प्रधानमंत्री की ‘‘चुप्पी’’ पर सवाल खड़े करती है।

Web Title: Delhi CM Kejriwal demands special session of parliament to discuss scandal over Rafael Deal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे