Delhi Election Chandni Chowk Seat Result: अलका लाम्बा की करारी हार, AAP के प्रहलाद सिंह साहनी बंपर वोट से जीते

By पल्लवी कुमारी | Published: February 11, 2020 07:15 AM2020-02-11T07:15:21+5:302020-02-11T16:50:28+5:30

Delhi Chandni Chowk Constituency Assembly (vidhan Sabha) Result Hindi Live Update: चांदनी चौक विधानसभा सीट रिजल्ट: चांदनी चौक सीट पर मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक है। कांग्रेस प्रत्याशी अलका लाम्बा का यहां आप के प्रत्याशी प्रहलाद सिंह साहनी से सीधा मुकाबला है। प्रहलाद सिंह साहनी को जब कांग्रेस ने टिकट नहीं दिया था तो वह आप में शामिल हो गए थे।

Delhi chandni chowk Constituency Assembly (vidhan Sabha) Result Hindi Live Update congress Alka lamba aap Prahlad Singh Sawhney bjp suman gupta | Delhi Election Chandni Chowk Seat Result: अलका लाम्बा की करारी हार, AAP के प्रहलाद सिंह साहनी बंपर वोट से जीते

Delhi Election Chandni Chowk Seat Result: अलका लाम्बा की करारी हार, AAP के प्रहलाद सिंह साहनी बंपर वोट से जीते

Highlightsदिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को आसानी से जीत मिलने की संभावना जताई गई है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से चांदनी चौक विधानसभा सीट के नतीजे पर सबकी नजर थी। चांदनी चौक विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार अलका लाम्बा को करारी हार मिली है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी को लगभग आखिरी राउंड की गिनती के बाद 45911 वोट मिले हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सुमन कुमार गुप्ता को 18734 वोट मिले हैं।  चांदनी चौक सीट पर मुकाबला सबसे ज्यादा रोचक इसलिए भी था, क्योंकि आप छोड़कर कांग्रेस में जाने वाली अलका लाम्बा का मुकाबला इस सीट से चार बार कांग्रेस के विधायक रह चुके आप प्रत्याशी प्रहलाद सिंह साहनी के साथ था। चुनाव के पहले प्रहलाद सिंह साहनी ने कांग्रेस छोड़कर आप ज्वाइन किया था। 

दिल्ली चुनाव चांदनी चौक विधानसभा सीट रिजल्ट live Update: 

- अलका लाम्बा 20 हजार 608 वोटों से पीछे चल रही हैं।  प्रहलाद सिंह साहनी को 21 हजार 455 वोट मिले हैं। (चुनाव आयोग के मुताबिक 12 बजकर 42 मिनट तक) 

- बीजेपी के सुनील कुमार गुप्ता को 2 हजार 822 वोट मिले हैं।  (चुनाव आयोग के मुताबिक 12 बजकर 42 मिनट तक) 

- 12 हजार 263 वोटों से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रहलाद सिंह साहनी आगे चल रहे हैं। (11 बजकर 11 मिनट तक) 

- कांग्रेस उम्मीदवार अलका लाम्बा को 404 वोट मिले हैं। (11 बजकर 11 मिनट तक) 

- बीजेपी उम्मीदवार को सुमन कुमार गुप्ता को 363 वोट मिले हैं।  (11 बजकर 11 मिनट तक) 

- आप के प्रहलाद साहनी आगे चल रहे हैं

-अलका लाम्बा पीछे चल रही है

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020:  62.59 फीसदी हुआ मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 8 फरवरी को वोटिंग हुए थे। चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान 62.59 प्रतिशत हुआ था। साल  2015 में विधानसभा चुनाव में 67.47 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान एक ही चरण में हुआ था। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं जिसमें से 58 सामान्य श्रेणी की है जबकि 12 सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।


पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में  AAP को मिली थीं 67 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में आम आदमी पार्ट ने 67 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। दिल्ली 70 सीटों में आप को 67 सीटें, बीजेपी को तीन, कांग्रेस को 0 सीटें मिली थी। AAP को जहां 54.3 फीसदी वोट मिले तो वहीं बीजेपी को 32.2 और कांग्रेस को सिर्फ 9.7 फीसदी वोट मिले थे। 

English summary :
Delhi chandni chowk Constituency Assembly (vidhan Sabha) Result Hindi Live Update: There is a possibility of a close fight between the congress party leader Alka lamba AAP Party Prahlad Singh Sawhney and BJP suman gupta in the chandni chowk Assembly seat.


Web Title: Delhi chandni chowk Constituency Assembly (vidhan Sabha) Result Hindi Live Update congress Alka lamba aap Prahlad Singh Sawhney bjp suman gupta

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे