Delhi Election Results 2020: दिल्ली में 'आप' की दादागीरी कायम, 25 सीटों पर हैट्रिक लगाकर रचा इतिहास
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2020 08:32 PM2020-02-11T20:32:22+5:302020-02-11T20:32:22+5:30
Delhi Assembly (Vidhan Sabha) Election Result 2020: बुरारी से संजीव झा, मंगोल पुरी से राखी बिड़ला, शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन, सदर बाजार से सोम दत्त और तिलक नगर से जरनैल सिंह ने लगातार तीसरी बार अपनी पार्टी के लिए यहां से जीत दर्ज की है।
Delhi Assembly (Vidhan Sabha) Election Result 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Election Results 2020) में आम आदमी पार्टी (AAP) पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने में सफल रही। दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पार्टी के इतने सारे नेता लगातार तीसरी बार अपनी सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी इस विधानसभा चुनाव में 62 सीटों पर कब्जा जमाया, जबकि बीजेपी के हिस्से में 8 सीट गए।
आप पार्टी को 26 सीटों पर लगातार तीसरी बार जीत मिली है। 2013 और 2015 के बाद जनता ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल पर अपना भरोसा जताया है। चुनाव अधिकारियों ने पहले परिणाम की घोषणा करते हुए बताया कि आप उम्मीदवार प्रीति तोमर ने त्रीनगर सीट पर 12 हजार वोटों से जीत हासिल की जबकि शालीमार बाग सीट पर बंदना कुमारी ने 800 मतों से जीत दर्ज की।
बुरारी से संजीव झा, मंगोल पुरी से राखी बिड़ला, शकूर बस्ती से सत्येंद्र जैन, सदर बाजार से सोम दत्त और तिलक नगर से जरनैल सिंह ने लगातार तीसरी बार अपनी पार्टी के लिए यहां से जीत दर्ज की है। इनके अलावा भी कुछ और नेता ऐसे हैं जिन्होंने लगातार तीसरी बार अपने क्षेत्र से चुनाव जीतकर जीत की हैट्रिक लगाई है। वहीं कुछ सीटों पर नेता भले ही बदले हो, लेकिन परिणाम वही रहे। लिहाजा आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर दिल्ली पर बड़े अंतर से अपना कब्जा जमाया।
इन सीटों को 2020 में जीतकर आम आदमाी पार्टी ने लगाई जीत की हैट्रिक
बुरारी संजीव झा
तिमारपुर दिलीप पांडे
मंगोल पुरी राखी बिड़ला
रोहिणी राजेश नामा बंशीवाला
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन
मॉडल टाउन अखिलेश त्रिपाठी
सदर बाजार सोम दत्त
करोल बाग विश्वेश रवि
पटेल नगर राजकुमार आनंद
मादीपुर गिरीश सोनी
हरि नगर राजकुमारी ढिलों
तिलक नगर जरनैल सिंह
विकासपुरी महिंदर यादव
दिल्ली कैंट विजेंद्र सिंह
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल
जंगपुरा प्रवीण कुमार
कस्तूरबा नगर मदन लाल
मालवीय नगर सोमनाथ भारती
देवली प्रकाश
अंबेडकरनगर अजय डूल
संगम विहार दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज
त्रिलोकपुरी रोहित कुमार
कोंडली कुलदीप कुमार
सीमापुरी राजेंद्र पाल गौतम
2013 के 28 सीटों को 2015 में भी अपने पक्ष में बरकरार रखने में कामयाब रही थी आप
बुरारी संजीव झा
तिमारपुर पंकज पुष्कर
मंगोल पुरी राखी बिड़ला
रोहिणी विजेंद्र कुमार (भाजपा)
शालीमार बाग बंदना कुमारी
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन
मॉडल टाउन अखिलेश पति त्रिपाठी
सदर बाजार सोम दत्त
करोल बाग विश्वेश रवि
पटेल नगर हजारी लाल चौहान
मादीपुर गिरीश सोनी
हरि नगर जगदीप सिंह
तिलक नगर जरनैल सिंह
विकासपुरी महिंदर यादव
दिल्ली कैंट सुरेंद्र सिंह
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल
जंगपुरा प्रवीण कुमार
कस्तूरबा नगर मदन लाल
मालवीय नगर सोमनाथ भारती
देवली प्रकाश
अंबेडकरनगर अजय दत्त
संगम विहार दिनेश मोहनिया
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज
त्रिलोकपुरी राजू धींगान
कोंडली मनोज कुमार
पटपड़गंज मनीष सिसोदिया
लक्ष्मी नगर नितिन त्यागी
सीमापुरी राजेंद्र पाल गौतम
2013 में इन 28 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने जमाया था कब्जा
जगह नाम वोटों की संख्या
बुरारी संजीव झा 60164
तिमारपुर हरीश खन्ना 39650
मंगोल पुरी राखी बिड़ला 44383
रोहिणी राजेश गर्ग 47890
शालीमार बाग बंदना कुमारी 47235
शकूर बस्ती सत्येंद्र जैन 40232
मॉडल टाउन अखिलेश त्रिपाठी 38492
सदर बाजार सोम दत्त 34079
करोल बाग विश्वेश रवि 35818
पटेल नगर वीणा आनंद 38899
मादीपुर गिरीश सोनी 36393
हरि नगर जगदीप सिंह 38912
तिलक नगर जरनैल सिंह 34493
विकासपुरी महिंदर यादव 62032
दिल्ली कैंट सुरेंद्र सिंह 26124
नई दिल्ली अरविंद केजरीवाल 44269
जंगपुरा मनिंदर सिंह धीर 29701
कस्तूरबा नगर मदन लाल 33609
मालवीय नगर सोमनाथ भारती 32258
देवली प्रकाश 51646
अंबेडकरनगर अशोक कुमार 36239
संगम विहार दिनेश मोहनिया 24851
ग्रेटर कैलाश सौरभ भारद्वाज 43097
त्रिलोकपुरी राजू 44082
कोंडली मनोज कुमार 36863
पटपड़गंज मनीष सिसोदिया 50211
लक्ष्मी नगर विनोद कुमार बिन्नी 43052
सीमापुरी धर्मेंद्र सिंह 43199