Delhi Assembly Elections Results: सीएम केजरीवाल 4387 वोट से आगे, विधानससभा अध्यक्ष गोयल 1000 VOTE से पीछे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 11, 2020 10:19 AM2020-02-11T10:19:36+5:302020-02-11T10:19:36+5:30

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 4387 मतों से आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष एवं ‘आप’ नेता राम निवास गोयल शाहदरा से भाजपा के संजय गोयल से 1000 मतों से पीछे चल रहे हैं।

Delhi Assembly Elections Results: CM Kejriwal ahead with 4387 votes, Legislative Assembly Speaker Goel 1000 behind VOTE | Delhi Assembly Elections Results: सीएम केजरीवाल 4387 वोट से आगे, विधानससभा अध्यक्ष गोयल 1000 VOTE से पीछे

उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। 

Highlightsचुनाव आयोग के अनुसार 58 सीट पर रुझान आ गया है। मतगणना 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थलों पर स्थापित किए गए मतदान केंद्रों पर जारी है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह शुरू हुई मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी (आप) 39 और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 19 सीटों पर आगे चल रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 4387 मतों से आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष एवं ‘आप’ नेता राम निवास गोयल शाहदरा से भाजपा के संजय गोयल से 1000 मतों से पीछे चल रहे हैं।

आयोग के अनुसार 58 सीट पर रुझान आ गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुबह अपने पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। मतगणना 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थलों पर स्थापित किए गए मतदान केंद्रों पर जारी है। शनिवार को हुए मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी थी।

मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थानों पर स्थापित किए गए हैं। 

Web Title: Delhi Assembly Elections Results: CM Kejriwal ahead with 4387 votes, Legislative Assembly Speaker Goel 1000 behind VOTE

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे