दिल्ली विधानसभा चुनावः आप का भाजपा पर तंज, भगवा दल के सात नेताओं को ‘सीएम पद का उम्मीदवार’ बताते हुए शुभकामनाएं दीं

By भाषा | Published: January 2, 2020 08:24 PM2020-01-02T20:24:22+5:302020-01-02T20:24:22+5:30

‘आप’ ने एक पोस्टर की तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें लिखा है, ‘‘ भाजपा के सातों मुख्यमंत्री (पद के) उम्मीदवारों को नए साल की बधाई। मनोज तिवारी जी, गौतम गंभीर जी, विजय गोयल जी, डॉ हर्षवर्धन जी, विजेंद्र गुप्ता जी, प्रवेश वर्मा जी (और) हरदीप सिंह पुरी जी।’’ इसके साथ पार्टी ने लिखा है, ‘‘ लेकिन सवाल यह है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कौन लड़ेगा?’’

Delhi Assembly Election: AAP congratulates BJP, taunts seven saffron party leaders as 'CM candidates' | दिल्ली विधानसभा चुनावः आप का भाजपा पर तंज, भगवा दल के सात नेताओं को ‘सीएम पद का उम्मीदवार’ बताते हुए शुभकामनाएं दीं

दावा कर रही है कि भगवा दल के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है।

Highlightsयह पोस्टर कहां लगाया गया है, ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है।आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, ‘आप’ भाजपा पर हमलावर है।

आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा पर तंज कसते हुए भगवा दल के सात नेताओं को ‘‘मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार’’ बताते हुए उन्हें ‘नव वर्ष’ की शुभकामनाएं दीं और बृहस्पतिवार को पार्टी से पूछा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी अगुवाई कौन करेगा?

‘आप’ ने एक पोस्टर की तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें लिखा है, ‘‘ भाजपा के सातों मुख्यमंत्री (पद के) उम्मीदवारों को नए साल की बधाई। मनोज तिवारी जी, गौतम गंभीर जी, विजय गोयल जी, डॉ हर्षवर्धन जी, विजेंद्र गुप्ता जी, प्रवेश वर्मा जी (और) हरदीप सिंह पुरी जी।’’ इसके साथ पार्टी ने लिखा है, ‘‘ लेकिन सवाल यह है कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कौन लड़ेगा?’’

यह पोस्टर कहां लगाया गया है, ट्वीट में इस बात की जानकारी नहीं दी गई है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, ‘आप’ भाजपा पर हमलावर है और दावा कर रही है कि भगवा दल के पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है।

विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली भाजपा के प्रभारी केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी सही समय पर सही फैसला करेगी और पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। बहरहाल, सूत्रों ने बताया कि भाजपा जनवरी के पहले हफ्ते में पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर देगी। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि नए साल में होने वाले विधानसभा चुनाव यह तय करेंगे कि दिल्ली के लिए अगले पांच साल कैसे होंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में केजरीवाल ने दिल्ली के निवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिस गति से अब दिल्ली का विकास हो रहा है उस पर हम कोई रोक बर्दाश्त नहीं कर सकते।

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अगले कुछ दिन में किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा, “दिल्ली अब तेज गति से आगे बढ़ रही है और दिल्ली वासियों के लिए नववर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। जिस गति से अभी दिल्ली का विकास हो रहा है, हम इस पर किसी ब्रेक को बर्दाश्त नहीं कर सकते। ” उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव फरवरी में प्रस्तावित हैं और ये तय करेंगे कि दिल्ली के अगले पांच साल कैसे होंगे।.... दिल्ली को विश्व का नंबर एक शहर बनाया जाएगा।

Web Title: Delhi Assembly Election: AAP congratulates BJP, taunts seven saffron party leaders as 'CM candidates'

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे