दिल्ली: 'आप' से अलग हुईं चांदनी चौक से पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल

By विनीत कुमार | Published: October 12, 2019 02:30 PM2019-10-12T14:30:47+5:302019-10-12T14:33:17+5:30

अलका लांबा ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्या हासिल करने के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। अलका लांबा इससे पहले साल 2015 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई थीं।

Delhi: Alka Lamba, MLA from Chandni Chowk joins Congress in presence of party leader, PC Chacko | दिल्ली: 'आप' से अलग हुईं चांदनी चौक से पूर्व विधायक अलका लांबा कांग्रेस में शामिल

अलका लांबा औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हुईं (फोटो-ट्विटर)

Highlightsअलका लांबा औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हुईंलांबा के कांग्रेस की सदस्यता हासिल करने के दौरान पीसी चाको भी रहे मौजूद

दिल्ली के चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अलका लांबा ने शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर ली। दिल्ली के कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको और कई दूसरे कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में लांबा ने कांग्रेस की सदस्यता ली।

अलका लांबा ने वैसे पिछले ही महीने कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी थी। बहरहाल, लांबा ने शनिवार को कांग्रेस की सदस्या हासिल करने के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी। अलका लांबा साल 2015 में 'आप' में शामिल हुई थीं। लांबा को दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने दलबदल के आधार पर 19 सितंबर को अयोग्य घोषित कर दिया था।

Web Title: Delhi: Alka Lamba, MLA from Chandni Chowk joins Congress in presence of party leader, PC Chacko

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे