दिल्ली में दरिंदगी; बुजुर्ग महिला से बलात्कार के बाद ब्लेड से काट होंठ, आरोपी युवक गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Published: September 2, 2023 11:03 AM2023-09-02T11:03:34+5:302023-09-02T11:09:34+5:30

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने यहां शकूरपुर इलाके में एक बुजुर्ग महिला के साथ कथित बलात्कार के मामले में शुक्रवार को शहर पुलिस को नोटिस जारी किया।

Delhi After raping an 85-year-old woman her lip was cut with a blade the accused youth arrested | दिल्ली में दरिंदगी; बुजुर्ग महिला से बलात्कार के बाद ब्लेड से काट होंठ, आरोपी युवक गिरफ्तार

फोटो क्रेडिट- ट्विटर

Highlights85 साल की महिला के साथ दिल्ली में घर में घुस कर रेप28 वर्षीय आरोपी ने घटना को दिया अंजाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में एक 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने बलात्कार किया।

बेबस बुजुर्ग महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला के ऊपर हमला कर दिया और उसके चेहरे पर ब्लेड मार दिया। हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गया।

महिला द्वारा मदद की गुहार लगाने के बाद पड़ोसियों द्वारा पुलिस को मामले की सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने मामले की फौरन जांच शुरू कर दी और आरोपियों की तलाश में जुट गई।

पुलिस ने जांच में एक 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है जिसने महिला के साथ रेप किया और उन पर हमला भी किया। पुलिस के अनुासर, आरोपी ने अपना गुनाह काबूल कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है। 

पुलिस के मुताबिक, घटना बीते शुक्रवार की है। बुजुर्ग महिला अपने घर में अकेली रहती है उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में जब शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे महिला घर में सो रही थी तो आरोपी जबरन घर में घुस आया।

उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और हिला की पिटाई भी की और ब्लेड से उसके होंठ काट दिए। बुजुर्ग महिला के निजी अंगों और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं है। 

पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने महिला का गला घोंटने की भी कोशिश की लेकिन महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसके बाद पड़ोसियों ने महिला की मदद की। 

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस ने मांगा जवाब 

दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने घटना के सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने मामले में जांच की मांग की। उन्होंने एक्स पर ट्वीट के जरिए कहा कि पुलिस के गिरफ्तारी की मांग की। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने जानकारी दी कि वह बुजुर्ग महिला से मिलने पहुंची। 

Web Title: Delhi After raping an 85-year-old woman her lip was cut with a blade the accused youth arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे