लाइव न्यूज़ :

Omicron की गिरफ्त में दिल्ली! राजधानी में 46 फीसदी मामले नए वेरिएंट से, जीनोम सिक्वेंसिंग में खुलासा

By विनीत कुमार | Updated: December 30, 2021 11:59 IST

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि ताजा जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट बता रहे हैं कि दिल्ली में कोरोना के मामलों के 46 फीसदी केस ओमीक्रोन से जुड़े हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 115 नमूनों में 46 प्रतिशत में ओमीक्रोन की पुष्टि: सत्येंद्र जैनसत्येंद्र जैन ने कहा- जिन लोगों ने हाल में कोई यात्रा नहीं की है, वे भी ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं।दिल्ली में ओमीक्रोन के अभी तक कुल 263 मामले सामने आ चुके हैं, देश में यह सबसे अधिक।

नई दिल्ली: देश में ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली कोरोना वायरस की इस वेरिएंट की गिरफ्त में तेजी से जाता नजर आ रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि राजधानी में कोरोना के मामलों में 46 प्रतिशत केस ओमीक्रोन वेरिएंट की वजह से हैं। स्वास्थ्य मंत्री के अनुसार दिल्ली में कल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 115 नमूनों में 46 प्रतिशत में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सत्येंद्र जैन ने कहा कि ताजा जीनोम सिक्वेंसिंग रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ है कि दिल्ली में ओमीक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़े हैं। बता दें कि देश में कुल ओमीक्रोन मामलों में सबसे अधिक अभी दिल्ली में हैं। सत्येंद्र जैन ने साथ ही कहा कि जिन लोगों ने हाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की है, वे भी ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाए गए हैं। इसका मतलब है कि यह धीरे-धीरे सामुदायिक स्तर पर फैल रहा है।

दिल्ली में ओमीक्रोन के 263 मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह बताया कि दिल्ली में ओमीक्रोन के अभी तक कुल 263 मामले सामने आ चुके हैं। यह देश में सर्वाधिक है। इसके बाद महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, राजस्थान में 69, केरल में 65 और तेलंगाना में 62 मामले सामने आए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में ओमीक्रोन के 180 नए मामले सामने आने के बाद देश में इसके कुल केस बढ़कर 961 हो गए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड-19 के 13,154 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन करोड़ 48 लाख 22 हजार 40 हो गई है।

देश में 49 दिन बाद 13 हजार से अधिक कोरोना केस

वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है। साथ ही 268 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,80,860 हो गई है। देश में 49 दिन बाद कोविड-19 के 13 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। इससे पहले 11 नवंबर को 24 घंटे में संक्रमण के 13091 नए मामले सामने आए थे। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 82,402 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.24 प्रतिशत है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाSatyendar Jain
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं