लाइव न्यूज़ :

कोविड टीके का दूसरा डोज लिया तो मिलेगा फोन, स्कूटर, टीवी....18 अक्टूबर से ऑफर, जानिए डिटेल

By विनीत कुमार | Updated: October 15, 2021 22:13 IST

देहरादून में राज्य स्वास्थ्य विभाग और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से 'टीकाकरण मेला' का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान टीके की दूसरी डोज लेने वाले चुनिंदा लोगों को इनाम दिया जाएगा।

Open in App

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य स्वास्थ्य विभाग और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लिमिटेड की साझेदारी से 18 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले 'टीकाकरण मेले' में अब कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक लोगों को पुरस्कृत किया जाएगा। 

यह कदम लोगों को इस त्योहारी सीजन में टीके की दूसरी डोज के लिए प्रोत्साहित करने के इरादे से उठाया गया है। इस मेले के लिए नारा दिया गया है- 'त्योहारों का मजा तभी है जब दूसरी खुराक ले ली जाए'।

कोविड टीकाकरण मेले के दौरान स्मार्ट सिटी द्वारा प्रायोजित लकी ड्रा के माध्यम से लोगों को दूसरी खुराक लेने के लिए पुरस्कृत भी किया जाएगा। जिलाधिकारी आर राजेश कुमार ने बताया कि इस दौरान लोगों से टीका लगवाने का भी आग्रह किया जाएगा।

कुमार ने कहा कि जिले में टीका लेने वालों में लगभग 100 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण किया जा चुका है। हालांकि केवल 50 प्रतिशत को ही पूरी तरह से टीका लगाया जा सका है। कुमार ने कहा, 'लोगों से लोगों का संपर्क त्योहारी सीजन के दौरान अधिक होता है। इसलिए, दूसरी खुराक के साथ प्रत्येक व्यक्ति को COVID-19 से बचाव के लिए प्रशासन टीकाकरण मेला का आयोजन कर रहा है। जो लोग इस दौरान टीका लगावाएंगे, वे लकी ड्रा में विभिन्न पुरस्कार जीत सकते हैं।'

स्मार्ट सिटी द्वारा 'मेगा लकी ड्रॉ' के पुरस्कारों में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर, साउंड सिस्टम के साथ एलईडी टीवी और डबल डोर रेफ्रिजरेटर शामिल हैं। इसके अलावा पुरस्कारों में स्मार्टफोन, टैबलेट, माइक्रोवेव ओवन, रसोई के उपकरण, फूड प्रोसेसर, इंडक्शन, ट्रैकसूट और जूते आदि भी शामिल हैं।

टॅग्स :कोरोनावायरस वैक्सीनकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो