लाइव न्यूज़ :

पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए भू एवं समुद्री सीमा की रक्षा आवश्यक: अमित शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2019 20:43 IST

देश के पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के परिप्रेक्ष्य में आगामी वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियां गिनाते हुए शाह ने ‘‘अपनी जमीन और समुद्री सीमा की रक्षा’’ पर विशेष बल दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों से कहा कि वे देश की भू एवं समुद्री सीमा की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करें।शाह ने ‘‘अपनी जमीन और समुद्री सीमा की रक्षा’’ पर विशेष बल दिया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को सुरक्षा एजेंसियों से कहा कि वे देश की भू एवं समुद्री सीमा की रक्षा पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि भारत के पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य में आगामी वर्षों में ये चुनौतियां सामने होंगी।

खुफिया ब्यूरो (आईबी) के 32वें ‘एंडोमेंट व्याख्यान’ के अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार आतंकवाद, नक्सलवाद और पूर्वोत्तर से उग्रवाद को अगले पांच वर्षों में पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने सहित राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से सक्षम तरीके से निपटने और पूर्वोत्तर में ‘‘काफी प्रभावी तरीके से’’ आतंकवाद से निपटने के लिए आईबी की प्रशंसा की।

देश के पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने के परिप्रेक्ष्य में आगामी वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियां गिनाते हुए शाह ने ‘‘अपनी जमीन और समुद्री सीमा की रक्षा’’ पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों का समाधान ढूंढने के लिए कर्मियों को प्रोत्साहित करने की जरूरत है और कहा कि उन्हें ज्यादा प्रभावी बनने के लिए अपने रूख में बदलाव लाना चाहिए।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया कि ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अथक और अनाम रह कर काम करने के लिए उन्होंने आईबी के कर्मियों को सलाम किया’’ और देश को सशक्त बनकर उभरने में उनके योगदान की सराहना की। शाह ने कहा कि आईबी ने आतंकवाद और नक्सलवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है।

शाह ने विभिन्न सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के बीच समन्वय के महत्व पर बल दिया और कर्मियों से तीक्ष्ण खुफिया विश्लेषण करने के लिए कहा। उन्होंने साथ ही कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों के समाधान के लिए वे चरणबद्ध एवं समयबद्ध रणनीति अपनाएं। उन्होंने आईबी कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कार्य को ‘‘इतिहास के पन्ने में स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जाएगा।’’

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप