मप्र की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें : दिग्विजय सिंह

By भाषा | Published: August 17, 2021 08:28 PM2021-08-17T20:28:32+5:302021-08-17T20:28:32+5:30

Declare Madhya Pradesh floods as national calamity: Digvijay Singh | मप्र की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें : दिग्विजय सिंह

मप्र की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में हाल में आई बाढ़ को पिछले 100 सालों में सबसे खराब बताते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। शाह को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि बारिश और बाढ़ ने मध्यप्रदेश के भिंड, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और अन्य जिलों में घरों और कृषि को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक बांध के सभी द्वार खोल दिए जाने से भीषण बाढ़ आ गई जिसमें हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए और 30 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हजारों मवेशी बह गए और लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलों को नुकसान हुआ। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया और केंद्र से तत्काल राहत एवं पुनर्वास के लिए पैकेज की घोषणा की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Declare Madhya Pradesh floods as national calamity: Digvijay Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे