इतिहास में 19 दिसम्बर: बिस्‍मिल, अशफाक और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी, प्रतिभा पाटिल का जन्म

By भाषा | Published: December 19, 2019 07:11 AM2019-12-19T07:11:53+5:302019-12-19T07:11:53+5:30

शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी के इन मतवालों को काकोरी कांड को अंजाम देने के लिए फांसी पर चढ़ाया गया था। उन्नीस तारीख को हमारे देश के इतिहास में एक और बड़ी घटना दर्ज है।

December 19 in history: Bismil, Ashfaq and Thakur Roshan Singh hanged, Pratibha Patil born | इतिहास में 19 दिसम्बर: बिस्‍मिल, अशफाक और ठाकुर रोशन सिंह को फांसी, प्रतिभा पाटिल का जन्म

महान स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दी।

Highlightsटाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा।पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्‍योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्‍मिल, अशफाक उल्‍ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को 1927 में 19 दिसम्बर के दिन ही फांसी दी गई थी।

इस दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी के इन मतवालों को काकोरी कांड को अंजाम देने के लिए फांसी पर चढ़ाया गया था। उन्नीस तारीख को हमारे देश के इतिहास में एक और बड़ी घटना दर्ज है।

वर्ष 1961 में 19 दिसम्बर के दिन ही भारतीय सेना ने गोवा को 450 साल के पुर्तगाली साम्राज्य से आजाद कराया था। ‘ऑपरेशन विजय’ के तहत भारतीय सैनिकों ने गोवा में प्रवेश किया था। इस ऑपरेशन की शुरूआत 18 दिसम्बर, 1961 को की गई थी और 19 दिसम्बर को पुर्तगाली सेना ने आत्मसमर्पण किया था।

देश-दुनिया के इतिहास में 19 दिसम्बर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1842: अमेरिका ने हवाई को प्रांत के रूप में मान्यता दी।

1927: महान स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दी।

1931:जोसफ ए लियोंस आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।

1934: प्रतिभा पाटिल का जन्म, जो बाद में चलकर भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनीं।

1961: गोवा को पुर्तगाल की गुलामी से आजादी मिली।

2007: टाइम पत्रिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ के खिताब से नवाजा।

2012: पार्क ग्युन हे दक्षिण कोरिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।

Web Title: December 19 in history: Bismil, Ashfaq and Thakur Roshan Singh hanged, Pratibha Patil born

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे