लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रेंजर्स को सौंपा गया पाक घुसपैठिए का शव

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:20 IST

Open in App

जम्मू, 29 मई जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर शनिवार को एक फ्लैग मीटिंग में सीमा सुरक्षा बल ने एक पाकिस्तानी नागरिक का शव पाकिस्तानी रेंजर्स को सौंप दिया, जिसकी यहां गोली लगने के बाद एक अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाल में बीएसएफ के कर्मियों की गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार एक पाकिस्तानी घुसपैठिये की जम्मू के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि लाहौर के डांगा का रहने वाला सैयद रजा आसिम (27) 18 मई को भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था । बीएसएफ की बार-बार दी गयी चेतावनी को उसने अनसुना कर दिया था, जिसके बाद बीएसएफ के कर्मियों ने उस पर गोली चलायी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में इलाज के दौरान पाकिस्तानी नागरिक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।"

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद, आसिम के शव को पुलिस को सौंप दिया गया और औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सांबा ले जाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ ने पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ संपर्क स्थापित किया और सीमा चौकी बान ग्लैड के अंतर्गत एक क्षेत्र में एक फ्लैग मीटिंग तय की, जहां उन्हें शव सौंप दिया गया ताकि उसके रिश्तेदार उनका अंतिम संस्कार कर सकें।

अधिकारियों ने बताया कि बान ग्लैड इलाके से गिरफ्तार किये जाने के दौरान संदिग्ध के पास से कुछ भी आपत्तिजनक बरामद नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ द्वारा प्राथमिक उपचार दिये जाने के बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे बेहतर उपचार के लिए जीएमसी अस्पताल ले जाया गया।

इस महीने सांबा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की गोली लगने से मारा गया यह दूसरा घुसपैठिया है। पांच मई को एक अन्य घुसपैठिया मारा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH के एक फ़ैन ने लाइव मैच के दौरान नींबू लेकर पढ़े कुछ मंत्र और फिर अगली ही गेंद पर गिर गया शिवम दूबे का विकेट, वीडियो हुआ वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीTriptii Dimri ने मारी ग्लोबल एंट्री, ब्रांड एंबेसडर बनकर जताई खुशी!

भारत"आत्मसमर्पण करो वरना बख्शा नहीं जाएगा", बंगाल में PM मोदी ने दी TMC को 'अंतिम चेतावनी'

स्वास्थ्यचेन्नई में डॉक्टरों द्वारा संचालित 24x7 रिमोट मॉनिटरिंग 'आईलिव कनेक्ट' लांच

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

भारत अधिक खबरें

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल