दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का मोबाइल फोन चोरी, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

By भाषा | Published: December 31, 2019 04:23 PM2019-12-31T16:23:43+5:302019-12-31T16:28:47+5:30

पुलिस ने बताया कि रोहन उर्फ विनोद नामक एक व्यक्ति को फोन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चोरी किए गए फोन को सर्वेंलांस पर रखा गया था, जिससे फोन की लोकेशन का पता चल गया और आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

DCW chief Swati Maliwal's phone stolen, recovered | दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का मोबाइल फोन चोरी, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार

File Photo

Highlightsदिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का मोबाइल फोन मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में चोरी हो गया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उनका फोन बरामद कर लिया।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल का मोबाइल फोन मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में चोरी हो गया लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उनका फोन बरामद कर लिया। आयोग की एक सदस्य के अनुसार यह चोरी सोमवार शाम को उस समय हुई जब मालीवाल एक बुजुर्ग महिला की मदद करने के लिए पहाड़गंज गयी थीं।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी और पुलिस ने मंगलवार सुबह उन्हें सूचित किया कि उसका फोन बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि रोहन उर्फ विनोद नामक एक व्यक्ति को फोन चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चोरी किए गए फोन को सर्वेंलांस पर रखा गया था, जिससे फोन की लोकेशन का पता चल गया और आरोपी की गिरफ्तारी हुई।

पुलिस ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी है। 

Web Title: DCW chief Swati Maliwal's phone stolen, recovered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे