DC vs SRH: फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, महज 18 गेंदों बनाए 65 रन

By रुस्तम राणा | Published: April 20, 2024 10:35 PM2024-04-20T22:35:59+5:302024-04-20T22:37:45+5:30

DC vs SRH, IPL 2024: दिल्ली के तीसरे क्रम के बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने आउट होन से पहले 18 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

DC vs SRH: Fraser-McGurk jointly scored the third fastest IPL half-century, scored 65 runs in just 18 balls | DC vs SRH: फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, महज 18 गेंदों बनाए 65 रन

DC vs SRH: फ्रेजर-मैकगर्क ने आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक लगाया, महज 18 गेंदों बनाए 65 रन

Highlightsजेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शनिवार को SRH के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगायाआईपीएल में कुल चार बल्लेबाजों ने 15 गेंदों में अर्धशतक दर्ज किया हैजिसमें यूसुफ पठान, सुनील नरेन और निकोलस पूरन शामिल हैं

DC vs SRH, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने शनिवार को दिल्ली में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच के दौरान सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। फ्रेजर-मैकगर्क ने अब आईपीएल 2024 का सबसे तेज अर्धशतक और आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा अर्धशतक लगाया है। आईपीएल में कुल चार बल्लेबाजों ने 15 गेंदों में अर्धशतक दर्ज किया है, जिसमें यूसुफ पठान, सुनील नरेन और निकोलस पूरन शामिल हैं। 

वहीं इस आईपीएल में मैकगर्क का सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले 16 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा किया था। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी यह सबसे तेज फिफ्टी है। साल 2016 में क्रिस मॉरिस ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ 17 गेंद में दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे फिफ्टी बनाई थी। दिल्ली के तीसरे क्रम के बल्लेबाज ने आउट होन से पहले 18 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली। उनकी इस विस्फोटक पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल थे। उन्हें मार्केंडेय ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन भेजा। 

आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक

13 - गेंदें यशस्वी जयसवाल  बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2023
14 - गेंदें केएल राहुल बनाम दिल्ली कैपिटल्स के लिए, 2018
14 - गेंदें पैट कमिंस बनाम मुंबई इंडियंस के लिए 14 गेंदें, 2022
15 - गेंदें जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 2024

इस आईपीएल का सबसे तेज़ अर्धशतक (गेंदों द्वारा)

15 गेंदें - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम एसआरएच, दिल्ली, आज*
16 गेंदें - अभिषेक शर्मा बनाम एमआई, हैदराबाद
16 गेंदें - ट्रैविस हेड बनाम डीसी, दिल्ली, आज*

डीसी के लिए सबसे तेज़ आईपीएल अर्धशतक (गेंदों द्वारा)

15 गेंदें - जेक फ्रेजर-मैकगर्क बनाम एसआरएच, 2024*
17 गेंदें - क्रिस मॉरिस बनाम जीएल, 2016
18 गेंदें - ऋषभ पंत बनाम एमआई, 2019
18 गेंदें - पृथ्वी शॉ बनाम केकेआर, 2021
19 गेंदें - ट्रिस्टन स्टब्स बनाम एमआई, 2024
 

Web Title: DC vs SRH: Fraser-McGurk jointly scored the third fastest IPL half-century, scored 65 runs in just 18 balls

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे