आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं सुनील जाखड़, कुछ दिनों पहले छोड़ा था कांग्रेस का साथ

By मनाली रस्तोगी | Published: May 19, 2022 01:30 PM2022-05-19T13:30:46+5:302022-05-19T13:32:27+5:30

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी मुख्यालय में जाखड़ को शामिल करने की संभावना है।

Days after quitting Congress Sunil Jakhar May Join BJP Today | आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं सुनील जाखड़, कुछ दिनों पहले छोड़ा था कांग्रेस का साथ

आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं सुनील जाखड़, कुछ दिनों पहले छोड़ा था कांग्रेस का साथ

Highlightsकांग्रेस ने पिछले महीने सुनील जाखड़ को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सभी पदों से हटा दिया था। पंजाब में कांग्रेस पार्टी का हिंदू चेहरा रहे जाखड़ कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष दिवंगत बलराम जाखड़ के पुत्र हैं। 

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के राष्ट्रीय राजधानी में पार्टी मुख्यालय में जाखड़ को शामिल करने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाखड़ के करीबी सूत्रों ने कहा कि उन्हें किसी अन्य राज्य से राज्यसभा के लिए मनोनीत किया जा सकता है और पंजाब में उन्हें कुछ जिम्मेदारी दी जा सकती है।

कांग्रेस ने पिछले महीने उन्हें कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए सभी पदों से हटा दिया था। शनिवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा के बाद से जाखड़ राष्ट्रीय राजधानी में हैं और हाल ही में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पंजाब में कांग्रेस पार्टी का हिंदू चेहरा रहे जाखड़ कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष दिवंगत बलराम जाखड़ के पुत्र हैं। 

उनके भतीजे संदीप जाखड़ पंजाब के फाजिल्का जिले के अबोहर से कांग्रेस विधायक हैं। पंजाब की राजनीति में जाखड़ की वरिष्ठता और उनके वक्तृत्व कौशल को देखते हुए राज्य में अपने पंख फैलाने के प्रयासों के बीच जाखड़ का भाजपा में शामिल होना पार्टी के लिए एक बड़ा शॉट हो सकता है। गौरतलब है कि कांग्रेस की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने जाखड़ को अनुशासनहीनता के आरोपों को लेकर 'कारण बताओ' नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा था। 

इस नोटिस पर जाखड़ की तरफ से जवाब नहीं आया था। ऐसे में नोटिस का जवाब न देने पर उनका जवाब सामने आया था। जाखड़ ने कहा था कि उन्होंने पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की ओर से दिए गए 'कारण बताओ' नोटिस का जवाब नहीं दिया है और समिति को जो फैसला करना है, वह कर लें।

Web Title: Days after quitting Congress Sunil Jakhar May Join BJP Today

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे