रॉ में काम कर चुके IPS सुबोध कुमार होंगे मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, पडसलगीकर बने महाराष्ट्र के नए DGP

By कोमल बड़ोदेकर | Published: June 30, 2018 11:23 PM2018-06-30T23:23:14+5:302018-06-30T23:25:38+5:30

पडसलगीकर ने सतीश माथुर से पदभार ग्रहण किया जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। आईपीएस अधिकारी जयसवाल (55) 1985 बैच के हैं। वे केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर थे और कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) में भी सेवाएं दी हैं।

datta padsalgikar is new dgp of maharashtra and ips subodh kumar jaiswal took charge as new police commissioner of mumbai | रॉ में काम कर चुके IPS सुबोध कुमार होंगे मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, पडसलगीकर बने महाराष्ट्र के नए DGP

रॉ में काम कर चुके IPS सुबोध कुमार होंगे मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर, पडसलगीकर बने महाराष्ट्र के नए DGP

मुंबई, 30 जून। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल मुंबई के नए पुलिस कमिश्नर होंगे। उन्होंने शनिवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर का पदभार ग्रहण किया। अब तक मुंबई के पुलिस आयुक्त पद पर रहे दत्ता पडसलगीकर महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभालेंगे। 

पडसलगीकर ने सतीश माथुर से पदभार ग्रहण किया जो शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। आईपीएस अधिकारी जयसवाल (55) 1985 बैच के हैं। वे केंद्र की प्रतिनियुक्ति पर थे और कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने रिसर्च एडं एनालिसिस विंग (रॉ) में भी सेवाएं दी हैं।



राज्य सरकार ने हाल ही में जायसवाल को पत्र लिखकर पूछा था कि क्या वह महाराष्ट्र वापस आना चाहते हैं। जायसवाल मुंबई पुलिस में पहले भी सेवा दे चुके हैं। वे कई करोड़ रुपए के जाली स्टांप पेपर घोटाले की जांच करने वाले विशेष जांच दल के प्रमुख थे। वहीं एटीएस में डीआईजी भी रहे चुके हैं और उन्होंने सितंबर 2006 में मालेगांव में हुए विस्फोट मामले जांच भी है।

Web Title: datta padsalgikar is new dgp of maharashtra and ips subodh kumar jaiswal took charge as new police commissioner of mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे