लाइव न्यूज़ :

'कभी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं रहा', दानिश अली ने निलंबन पर दी पहली प्रतिक्रिया

By रुस्तम राणा | Updated: December 9, 2023 20:12 IST

निलंबन के बाद अमरोहा से सांसद अली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, बहन जी ने मुझे बसपा संसदीय दल का नेता भी बनाया। मुझे सदैव उनका असीम स्नेह और समर्थन मिला। उनका आज का फ़ैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देनिलंबन के बाद अमरोहा से सांसद अली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कियापोस्ट पर अली ने मायावती के निलंबन के फ़ैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बतायाउन्होंने कहा, कभी भी किसी प्रकार का पार्टी विरोधी काम नहीं किया

नई दिल्ली: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निलंबित किए जाने के बाद लोकसभा सदस्य दानिश अली ने शनिवार को कहा कि बसपा प्रमुख मायावती का यह फैसला दुर्भाग्पूर्ण है तथा यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों का विरोध करना जुर्म है, तो वह कोई भी सजा भुगतने के लिए तैयार हैं। बसपा ने अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया। 

निलंबन के बाद अमरोहा से सांसद अली ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मैं बहन मायावती जी का हमेशा शुक्रगुज़ार रहूंगा कि उन्होंने मुझे टिकट देकर लोकसभा का सदस्य बनने में मदद की। बहन जी ने मुझे बसपा संसदीय दल का नेता भी बनाया। मुझे सदैव उनका असीम स्नेह और समर्थन मिला। उनका आज का फ़ैसला दुर्भाग्यपूर्ण है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपनी पूरी मेहनत और लगन से बसपा को मज़बूत करने का प्रयास किया है और कभी भी किसी प्रकार का पार्टी विरोधी काम नहीं किया है। इस बात की गवाह मेरे अमरोहा क्षेत्र की जनता है।’’ 

अली ने कहा, ‘‘ मैंने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध ज़रूर किया है और करता रहूंगा। चंद पूंजीपतियों द्वारा जनता कि संपत्तियों की लूट के ख़िलाफ़ भी मैंने आवाज़ उठायी है और उठाता रहूंगा, क्योंकि यही सच्ची जन सेवा है। यदि ऐसा करना जुर्म है, तो मैंने ये जुर्म किया है और मैं इसकी सज़ा भुगतने को तैयार हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अमरोहा की जनता को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि आप की सेवा में हमेशा हाज़िर रहूंगा।’’ 

एजेंसी इनपुट के साथ

टॅग्स :बीएसपीमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'बहुजन समाज अपने वोटों की शक्ति से सत्ता की चाबी हासिल करें': मायावती ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर किया तीखा प्रहार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए