WATCH: केदारनाथ मंदिर के पास हुए खतरनाक हिमस्खलन से पूरा इलाका हुआ बर्फ-बर्फ, देखें भयावह मंजर

By आजाद खान | Published: October 1, 2022 02:44 PM2022-10-01T14:44:28+5:302022-10-01T15:20:12+5:30

वीडियो में यह देखा जा रहा है कि पहाड़ के एक ओर से हिमस्खलन हो रहा है और देखते ही देखते पूरे इलाके में बर्फ ही बर्फ हो जाता है।

Dangerous avalanche near Kedarnath temple caused snow snow area video went viral | WATCH: केदारनाथ मंदिर के पास हुए खतरनाक हिमस्खलन से पूरा इलाका हुआ बर्फ-बर्फ, देखें भयावह मंजर

फोटो सोर्स: ANI

Next
Highlightsकेदारनाथ मंदिर के पास एक खतरनाक हिमस्खलन हुआ है। इसका वीडियो भी जारी हुआ है जिसमें इस मंजर को कैद किया गया है। हालांकि इस हिमस्खलन में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

Uttarakhand Avalanche: उत्तराखंड में केदारनाथ के पास हिमस्खलन होने का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कैसे देखते ही देखते बर्फ का पहाड़ गायब हो जाता है और चारो ओर बर्फ ही बर्फ हो जाता है। 

आपको बता दें कि यह हिमस्खलन काफी खतरनाक था जिससे ऐसा लग रहा था कि ये केदारनाथ मंदिर को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन मंदिर के अध्यक्ष ने बताया कि इससे कोई क्षति नहीं हुई है और कोई घायल भी नहीं हुआ है। 

क्या दिखा वीडियो

वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि केदारनाथ मंदिर के पास मौजूद एक पहाड़ पर हिमस्खलन हुआ है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि हिमस्खलन इतना तगड़ा था कि आस-पास के इलाका पूरे बर्फ से ढक गया था। 

यही नहीं उस पहाड़ के नजदीक और पहाड़ भी हिमस्खलन के चपेट में आ जाते है और वे भी ढक जाते है। इस 51 सेकेंड के वीडियो किसी आंधी की तरह पहाड़ों को बर्फ से ढकते हुए देखा जा रहा है। 

केदारनाथ मंदिर है सुरक्षित, कोई हताहत नहीं

इस हिमस्खलन पर बोलते हुए श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि मंदिर को किसी किस्म का नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक किसी के घायल होने की भी खबर सामने नहीं आई, ऐसा यह कहा जा सकता इससे कुछ नुकसान नहीं हुआ है। 

इससे पहले ऐसे ही हिमस्खलन में 40 यात्री फंस चुके थे 

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसा ही एक हिमस्खलन हुआ था जिसमे 40 यात्री फंस गए थे। राजस्थान के रहने वाले 40 श्रद्धालु उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम से लौट रहे थे तब यह घटना घटी थी। हालांकि इस घटना में भी किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ था। 
 

Web Title: Dangerous avalanche near Kedarnath temple caused snow snow area video went viral

भारत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश दुनिया खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा लाइक करे